13 घण्टे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन

13 घण्टे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ का आयोजन कल, रामभक्तों ने नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर
महायज्ञ स्थल में श्री राम दरबार की हुई प्राणप्रतिष्ठा, दरबार की दिव्यता का अनुभव करने भक्तों का लग रहा तांता

बिलासपुर-छिन्दवाड़ा, 13 घंटे में 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ के संकल्प के साथ आज नगर में राम भक्तों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में भगवान राम के नारों के साथ पूरा शहर गुंजायमान हो गया। बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों ने जय श्री राम के नारों के साथ लोगों से महायज्ञ में शामिल होने का आग्रह किया।
महायज्ञ के आयोजक तथा रूद्र परिवार के संस्थापक श्री रत्नाकर पांडे ने बताया कि 13 करोड़ राम नाम जप महायज्ञ और महाप्रसाद भंडारे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 31 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से यज्ञ प्रारंभ हो जाएगा। जिन श्रद्धालुओं ने महायज्ञ के लिए अपना पंजीयन कराया है, वह समय पर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। साथ ही जिन भक्तों ने अपना पंजीयन नहीं कराया है वह भी महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ करें। श्री पांडे ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन क्रम में आज यज्ञ स्थल पर श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई और भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी अस्थाई रूप से यहां रखा गया है। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने ही राम नाम जप महायज्ञ की शुरुआत होगी। इस अवसर पर वस्तु मण्डल,नौ ग्रह मंडल की पण्डित अजय रत्नाकर पांडे, अनुज अवधूत द्वारा पूजा की गई। उन्होंने बताया कि राम दरबार की दिव्यता का अनुभव करने के लिए आज से ही यज्ञ स्थल पर भक्तों का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- महापौर रामशरण यादव ने पीसीसी अध्यक्ष से सौजन्य भेंट…
Cresta Posts Box by CP