▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 38 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई
ड्रिंक एंड ड्राइव मुख्य वजह होती है एक्सीडेंट का
▪️ बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों एवं सभी ग्रामीण थाना में हुई चेकिंग
बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 38 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 138 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 49 हजार का समन शुल्क लिया गया । इस प्रकार कुल 176 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है।

