बिलासपुर- सेंदरी में अरपा नदी के अवैध रेत घाट में डूबने से तीन बच्चियों की मौत के मामले में परिजनों ने एसपी को ज्ञापन देकर छाया विधायक राजेंद्र साहू और उसके भाई के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करने की मांग की है, परिजनों ने मुवायजा की मांग करते हुए , छाया विधायक से अपने परिवार को खतरा बताया है, परिजनों ने मुख्यमंत्री , गृहमंत्री, अरुण साव , आईजी के नाम से ज्ञापन दिया है,घटना के बाद अभी तक परिजनों को कोई मुवायजा नही मिला है , घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है दुखी परिवार न्याय केलिए एसपी ऑफिस पहुंचा था।

