बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने सूरजपुर से रायपुर जा रही भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गई हादसे में गंभीर रूप से घायल दो कार्यकर्ताओं का हाल जानने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ अपोलो अस्पताल पहुंचे । उन्होंने घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्यगत स्थिति की जानकारी ली तथा उनके परिजनों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा हेतु हर स्तर की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विकट स्थिति में पूरी भारतीय जनता पार्टी आपके साथ खड़ी है और और हमारा प्रयास है कि घायल कार्यकर्ताओ को बेहतर चिकित्सा मिले जिससे वे जल्द से स्वस्थ होकर घर लौट सकें
तड़के सुबह घटना की सूचना मिलते ही बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह मौके पर पहुॅच गये थे, उनके द्वारा घायलों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने हर संभव प्रयास किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंसुख मांडविया भी इस घटना को लेकर अत्यंत ही संवेदनशील है वे लगातार फोन के माध्यम से पल-पल की जानकारी ले रहे है घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न हो इस बात का ध्यान रख रहे है।
रायपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने शाम सूरजपुर से भाजपा कार्यकर्ता रायपुर के लिए निकले सुबह लगभग 4:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पाली टोल गेट के कुछ आगे बेलतरा के पास पहुंचते ही कार्यकर्ताओं से भरी बस रास्ते में कड़ी ट्रेलर से जा टकराई जिसमें जिसमें सज्जन कुमार उम्र 30 वर्ष व रुकदेव उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई तथा दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हुए जिन्हें तत्काल उपचार हेतु बिलासपुर के सिम्स लाया गया हादसे में अत्यंत ही गंभीर रूप से घायल भाजपा मंडल के अध्यक्ष नीलू गुप्ता विश्वंभर यादव अपोलो में भर्ती किया गया तथा बस के ड्राइवर अकरम रजा उम्र 28 वर्ष की सिम्स से अपोलो लाते वक्त मृत्यु हो गई आंशिक रूप से घायल लगभग आधे दर्जन कार्यकर्ताओ को इलाज उपरांत छुट्टी दे दी गई

