बिलासपुर-बैठक में 4 जुलाई को बिलासपुर विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण के संदर्भ में चर्चा हुई बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, महापौर रामशरण यादव, शहर विधायक शैलेश पांडेय,सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव,पूर्व महापौर राजेश पांडेय, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रवक्ता ऋषि पांडेय,महिला अध्यक्ष पिंकी बतरा, देवेंद्र सिंह बाटू,ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू,, अरविंद शुक्ला, जावेद मेमन,समीर अहमद,नसीम खान,काशी रात्रे, संदीप बाजपेयी,गजेंद्र श्रीवास्तव, तजम्मुल हक, अजय यादव, मनोज शर्मा, मोह हफ़ीज़, सुभाष ठाकुर,अनिल पांडेय, राजेश ताम्रकार, मनोज सिंह,राज कुमार बंजारे, पुनाराम कश्यप,लक्ष्मी जांगड़े,मनीराम साहू,दिनेश सूर्यवंशी,कमल गुप्ता, हेरि डेनिएलआदि उपस्थित थे ,शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,04 जुलाई को बिलासपुर विधानसभा में प्रशिक्षण होना है ,प्रशिक्षण से वर्चुअल जुडेंगे छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीया कुमारी सैलजा , प्रदेश अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी, मुख्यामंत्री भूपेश बघेल,जिसके लिए मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी होंगे, मास्टर ट्रेनिंग टीम में सौरभ मिश्रा,राहुल श्रीवास्तव,विष्णु देव,सलीम रज़ा उस्मानी और घनश्याम देवांगन होंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यगीत और वन्दे मातरम से होगा उसके पहले छत्तीसगढ़ महतारी और महात्मा गांधी की छायाचित्रों पर दीप प्रज्ववलन से होगी ।
विजय पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र शहर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधि,विधायक,महापौर,सभापति, शहर कार्यकारिणी ,ब्लाक अध्यक्ष,ज़ोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष ,निगम के निर्वाचित पार्षद/एल्डर मैन,
मंडी और सहकारी सेक्टर के पदाधिकारी शमिल होंगें ।

