सात को मोदी की सभा ,अमर ,धरम, पुन्नू ने ली बैठक।

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को रायपुर के साईंस कॉलेज ग्राउंड में होने वाली आमसभा को लेकर लेकर जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा स्तरीय प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बिलासपुर लोकसभा अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आमसभा में बिलासपुर लोकसभा से प्रत्येक विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को ले जाने की योजना पर विचार विमर्श कर जिम्मेदारियों का वर्गीकरण किया गया। गौरतलब है कि उस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आमसभा के साथ ही साथ भारत माला प्रोजेक्ट और तीन अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, मुंगेली जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, राकेश चतुर्वेदी, संदीप जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक अनपढ़ राजा…
Cresta Posts Box by CP