बीजेपी के धरने पर शहर अध्यक्ष प्रमोद बोले बीजेपी गलतफहमी और भय का वातावरण बना रही है। रमन सिंह पर हमला बोले जिनका दामाद पर पचास करोड़ के घोटाले के आरोपी वो भी बोल रहे।

बिलासपुर- कांग्रेस ने कहा कि भाजपा द्वारा कोविड 19 के विकट स्थिति में घर मे धरना देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र ” आपदा में अवसर की तलाश ” को चरितार्थ कर रहे है । ज़िला शहर अध्य्क्ष प्रमोद नायक ने भाजपा नेताओं द्वारा घर मे धरना देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोविड 19 महामारी को लगभग 15 माह होने जा रहे है पर भाजपा के डॉक्टर रमन सिंह ,धरमलाल कौशिक व अन्य भाजपा नेता जनता की सुरक्षा से सम्बंधित कोई काम करने के बजाए जनता में गलतफहमी और भय का वातावरण बना रहे है ,जबकि 15 माह में केंद्र की मोदी सरकार ने कोविड 19 के रोकथाम के लिए न तो कोई कारगर नीति निर्धारित किया और नही स्टेटस कोई रायमश्विरा करना उचित समझा , बल्कि प्रधानमंत्री कोविड फण्ड में कई सौ करोड़ रुपये दबा के बैठ गई ,जब देश की 65% आबादी 18 वर्ष से 45 वर्ष का है तो उनके लिए वैक्सीनशन के लिए नरेंद्र मोदी ने हाथ खड़े कर दिया और विदेश में वाहवाही लूटने के लिए 6 करोड़ वैक्सीन को निर्यात कर दी, इसी प्रकार देश मे ऑक्सीजन की किल्लत है और मोदी ने 9000 मेट्रिक टन ऑक्सीजन बेच दिया और उत्पादित वैक्सीन का 50% केंद्र ले रहा है ,जबकि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने इन वर्गों के युवाओं को फ्री में वैक्सीनशन कराने की घोषणा की है ,जब देश मे कोविड के रोकथाम के लिए कार्यवाही करना था तब प्रधानमंत्री गैरजिम्मेदाराना व्यवहार अख्तियार कर रहे थे और देश की जनता को भ्रमित करने के लिए ताली,थाली, शंख बजवा रहे थे बिजली आन- ऑफ करा रहे थे ,नरेंद्र मोदी के पाश स्वास्थ्य उपकरण खरीदने के लिए पैसे नही है पर सांसद/ विधायक खरीदने के लिए चुनाव में भीड़ लेन के लिए पैसा है । छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता, सांसद, विधायक छत्तीसगढ़ की जनता के हित न सोचकर प्रधानमंत्री फण्ड में सांसद निधि ,विधायक निधि को दे रहे थे ,जबकि उन्हें सांसद/ विधायक छत्तीसगढ़ की जनता ने बनाया है,आज तक भाजपा का कोई भी नेता जनता के लिए कोई सकारात्मक पहल नही किया । प्रमोद नायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने लगभग 1800 करोड़ छत्तीसगढ़ सरकार की दबा कर बैठी है ,कम से कम उसे ही दिलाने के लिए रमन सिंह ,धरमलाल कौशिक और भाजपा के सांसदों मोदी से मांग करने की हिम्मत दिखानी चाहिए ,भाजपा नेता बैठे बैठाए तो बड़ी बड़ी बात करते है पर नरेंद्र मोदी के सामने बोलने की हिम्मत नही करते , प्रमोद नायक ने कहा भाजपा अपने 15 वर्षो के कार्यकाल में भ्रष्टाचार नही करती तो छत्तीसगढ़ की तस्वीर कुछ और होती पर जिसके दामाद पर 50 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला हो उनसे जनता की हितैषी होने का नाटक अच्छा नही लगता ,प्रमोद नायक ने कहा कि भूपेश सरकार की कार्यकुशलता ही है कि इस महामारी में छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की पर्यपत उत्पादन हो रहा है और छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र,उड़ीसा,मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है । नायक ने कहा भाजपा को सकारात्मक सोच के साथ छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए न कि प्रेमचंद की कहानी कफ़न को आत्मसात ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- कोरोना का कहर जारी है जिसके कारण जिला प्रशासन…
Cresta Posts Box by CP