बिलासपुर- कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन दिलचस्प रहा , सीएम से लेकर नेताओं के शब्द एक दूसरे पर चलते रहे ,प्यार से शब्दों के बाण से सबने एक दूसरे को साध लिया , प्रभारी शैलाजा के सामने सत्ता अजर संगठन के बीच शब्द बाण की टंककर सुनाई दे रही थी, संभागीय सम्मेलन में साफ तौर पर संगठन और सत्ता के बीच लकीर साफ दिखी , संगठन चूहे की तरह सरकार के रास्ते को अंदर अंदर खोखला करने में जुटा नजर आ रहा है ,मोहन मरकाम ने इशारों इशारों में सत्ता के कार्यकर्ताओं को कौवा बता दिया और संगठन के अपने कार्यकर्ताओं को कोयल बता दिया, स्पीकर सीडी महन्त ने शब्दो के बाण से बता डीह की बिलासपुर संभाग उनका है शब्दो के इशारे में प्रभारी को बता दिया कि टिकट अगर बिलासपुर संभाग में बटी तो उनकी मर्जी चलनी चाहिए, कुमारी शैलजा को बताया की बिलासपुर के हवा पानी से बने है , महन्त शब्द सीएम पर भी चलाये ,सीएम से बिलासपुर संभाग में ज्यादा नजरे इनायत करने की बात कही ताकि फैक्ट्री और प्रदुषण से विस्थापित लोगो को राहत मिल सके, विस्थापित लोगो के विस्थापन की मांग की,तोसीएम ने अपने भाषण में महन्त की बातों का जवाब दिया और कहा कि महन्त जी विशुद्ध रूप राजनीतिक है उनके किसी के घर खाना खाने जाने चाय पीने जाने का भी राजनीतिक मतलब होता है, सीएम ने कहा बिलासपुर संभाग को सब मिल गया , तीन मेडिकल कालेज तीन जिला, ,तहसील और अगर चाहिए तो सभांग कि 24 सीट कांग्रेस में लाये ।, सीएम ने अपने शब्द बाण से संगठन को और दूसरे नेताओं को भी ठीक किया जोगी के खिलाफ खड़े होने में साथ देने वालो को जमकर सेल्यूट मारा, कहा कि जिन लोगो जोगी को निकालने में साथ दिया उनको सेल्यूट करते है, सीएम ने कहा कि जोगो को बाहर का रास्ता नही दिखाते तो अभी भी सरकार नही बन पाती, उस संमय चाय पैन ठेला वाले भी कहते थे कि अगर जोगी को निकाल दिया तो कांग्रेस की सरकार बनना तय है, जोगी और बसपा के गठजोड़ के कारण ट्रेंगल में भाजपा की सरकार बनी , मरवाही और खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीती बिल्हा सहित कई सीट इसका उदाहरण है, जोगी के रहते बीजेपी को ही फायदा मील ता रहा, मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा लोगो के सामने आत्मविश्वास से बोलने की जरूरत है, चौक चौराहों में लोगो की बात का जवाब देना सीखे , हमारी सरकार ने दो महीने में बेरोजगारों को 48 करोड़ का भत्ता दे दिया, जबकि रमन सरकार ने 13 साल में 58 करोड़ का भत्ता दिया, सीएम में कहा कि किसी बुराई के बजाय अपना बायोडाटा बड़ा करे किसी की बुराई न करे कल को अगर उसी की को टिकट मिल गई तो स्थिति को संभालना मुश्किल होगा।,अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सत्ता पर निशाना साधते हुए कहा जी नेताओ की परिक्रमा करने वालो को नही जमीन प काम करने वालो को टिकट मिलेगी ,उसी को टिकट मिलेगी जिसका पार्टी सर्वे में नाम होगा, यानि मरकाम ने साफ तौर पर बताने की कोशिश की की टिकट वही बाटेंगे। यानी मोहन मरकाम ने संगठन के लोगो को बता दिया कि उनकी टिकट उनके हाथ मे है जो कभी भी कट सकती है,,जिस तरह से कांग्रेस संगठन काम कर रहा है उससे लगता है बीजेपी से ज्यादा सरकार के कांग्रेस संगठन के खिलाफ सक्रिय है, मोहन मरकाम ने कार्यकर्ताओं को कौवा बताते हुए कहा कि कई कार्यकर्ता कौए की तरह करते है कुछ कोयला की तरह बात करते है। राजेश तिवारी ने बुथ कमेटी नही पर कहा कि इसके बिना चुनाव में जीत संभव नही है पीसीसी अध्यक्ष को इसपर ध्यान देना चाहिए,, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार के काम काज जनता खुश है हमको सरकार की योजना जनता तक पहुंचाने में मदद करना है, संभाग की 24 सीट इस बार जीतेंगे। प्रभारी शैलाजा ने भी सरकार की तारीफ की कहा हमारे हरियाणा में तकमे पता है सरकार रिपीट है, राम राम को भारतीय संस्कृति बताते हुए शैलजा ने कहा हम सुबह मिलते है तो राम राम करते है, दों नेताओ को सीएम ने डॉट एक रविन्द्र सिंह और दूसरा अरुण तिवारी को,कार्यक्रम में मंत्री विधायक पार्टी पदाधिकारियों समेत निगम मंडल के अध्यक्ष मौजूद थे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे और अध्यक्ष द्वय विजय केशरवानी ने मंच का संचालन किया, शहर विधायक ने आभार जताया ,विधायक पांडे ने सीएम , समेत शैलाजा , महंत सहित सभी मंत्रियों का स्वागत किया,चंदन यादव ,सांसद ज्योत्स्ना महन्त,विधायक रश्मि सिंह,अर्जुन तिवारी,विजय जांगिड़,एमएलए विकास उपाध्याय, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रमाशरण यादव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरुण चौहान, सभापति शेख नजरुदीन,आशीष सिंह नरेंद्र बोलर,राजेश पांडे, राकेश शर्मा ,समीर अहमद , सुधांशु मिश्रा,विजय वर्मा, राजेश शुक्ला,बद्री, नानक रेलवानी,अर्जुन सिंह, दुलारे,पिंकी बत्रा, सीमा घृतेश,संध्या तिवारी, सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।,सम्मेलन की खास बात ये रही कि किसी तरह का कोई विवाद नही हुआ ,सभी बड़े नेताओं के शब्द बाण का आनंद लेते रहे।

