बिलासपुर-तेंदुआ में भालू की लाश मिलने के बाद वन विभाग के कर्मियों द्वारा मारपीट की गई ,मारपीट में आदिवासी के कान का पर्दा फटने की बात कही जा रही है, इसको लेकर आदिवासी नाराज है ,इस मामले में सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष परते ने बताया कि मारपीट से आदिवासियों को गहरी चोट पहुंची है, समाज के लोग दोषियों पर कार्यवाई चाहते है एफआईआर दर्ज नही हो रही है, इसको लेकर प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल और समाज के लोगो थाने का घेराव करेंगे , युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कुछ कांग्रेस नेता मामले को दाबने की कोशिश कर रहे लेकिन आदिवासियों के साथ जिन कर्मियों ने मारपीट की है उसके खिलाफ कार्यवाई होंना चाहिए।हमारे समाज के लोग सीधे साधे है और समाज ऐसेलोगों के साथ खड़ा है।

