बिलासपुर- तेंदुआ में भालू की लाश मिलने पर तीन बैगा आदिवासियों के साथ मारपीट करने के मामले में सर्व आदिवासी समाज के सुभाष परते ने दोषी वन कर्मियों पर कार्यवाई नही होने पर वन विभाग के घेराव की चेतावनी दी है , सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुभाष परते ने कहा कि भालु की लाश मिलने पर वन विभाग के कर्मियों द्वारा बैगा आदिवासियों से मारपीट की गई निंदनीय है ,सीधे साधे बैगा आदिवासियों से जबरन मारपीट की गई है ,वन विभाग के अधिकारियों को मारपीट करने का अधिकार नही है मामले की जानकारी बैगा आदिवासी परिवार ने दी है वन विभाग के अधिकारी अगर दोषी कर्मियों पर कार्यवाई नही करते है तो डीएफओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा घटना कोलेकर समाज मे आक्रोश है।

