0 शहर में 50करोड़ की लगात से बन रहा नाला महापौर यादव ने किया निरीक्षण
बिलासपुर। शहर में इन दिनों सभी मुख्य चौक चौराहों पर लगभग 5० करोड़ रूपए की लगात से नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को महापौर रामशरण यादव ने सरकंड़ा सहित अन्य क्षेत्रों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया मेयर यादव ने अफसरों को निर्देशित किया की जून माह तक हर हाल में नाला निर्माण का काम पूरा हो जाए। इसके साथ ही सड़क में अस्त- व्यस्त पड़े निर्माण सामाग्री को व्यवस्थित करने कहा है। मेयर यादव ने बताया कि बारिश में शहर के कई सड़कों में पानी भर जाता है। ऐसे में शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने निगम इन दिनों चिन्हांकित क्ष्ोत्रों में नाली-नाले का निर्माण किया जा रहा है। पुराना बस स्टैंड के पास 5 करोड़, मंगला में 2 करोड़ उस्लापुर से मंगला चौक तक 2 करोड़ और सरकंड़ा के अरविंद नगर से इंदरा सेतु पुल तक और होण्ड़ा शोरूम तक 2-2 करोड़ रूपए के लागत से नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे शहर में ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए निगम द्बारा लगभग 5० करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे है। अफसरों को काम में तेजी लाने के साथ ही तय समय सीमा में काम पूरा करने कहा गया है। इस दौरान एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, परदेशी राज, मनीष गढ़ेवाल, पुष्पेद्र यादव, जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा एवं रमेश पाण्डे, सहित निगम के अन्य अफसर उपस्थित रहें।
वार्ड 46 में 23.5 लाख का भूमिपूजन
वार्ड नंबर 46 गणेश नगर में महापौर रामशरण यादव और वार्ड पार्षद अब्दुल इब्राहिम ने 23.5 लाख रूपए के सौदर्यीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इसमें 21 लाख रूपए की लगात से गणेश नगर में मुक्तिधाम का सौदर्यीकरण होगा वहीं 2.5 लाख रूपए की लगात से पंप हाउस का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
4० लागों को राशन कार्ड का वितरण
जोन क्रमांक 3 राघवेंद्र हाल में महापौर रामशरण यादव ने 4० हितग्राहियों को पेशन और राशन कार्ड का वितरण किया। मितान योजना के तहत इन दिनों पुरे निगम क्षेत्र के 7० वार्डों में राशन कार्ड बनाने का काम चल रहा है। अब तक मेयर यादव ने सकरी, तिफरा और कोनी क्षेत्र के हितग्राहियों को कार्ड का वितरण कर दिया है। बाकि क्षेत्रों में भी प्रतिदिन शिविर लगाकर कार्ड बांटे जा रहे है।

