* थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाला आरोपी रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार |
* शराब पीने के लिये पैसे की मांग करने व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में ।
* आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश
* थाना क्षेत्र में उपद्रव कर शांति भंग करने वालों के विरूद्ध तत्काल की जायेगी कार्यवाही ।
आरोपीः– सोनवीर उर्फ सोनू पिता विजय सिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी बादिनपुर थाना बेबर जिला मैनपुरी हा.मु. अमरैया चौक सरकण्डा,
- गजेन्द्र वैष्णव उर्फ लाला पिता कृष्णा कुमार वैष्णव उम्र 23 वर्ष निवासी सेमरिया थाना मुलमुला जांजगीर चांपा हा.मु. देवनचाल चिंगराजपारा सरकण्डा,
- बिलासपुर- प्रार्थी करन कश्यप पिता बबलू कश्यप उम्र 17 वर्ष निवासी मस्ताना मंदिर के पास चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास खड़ी कुल्फी ठेला में ताला लगाने गया उसी समय सोनू ठाकुर उर्फ बिहारी एवं उसका साथी लाला वैष्णव आये और बोले कि तुमको कुल्फी ठेला यहां लगाना है तो प्रतिदिन हमे शराब पीने के लिए 100 रू. देना पड़ेगा, और अभी शराब पीने के लिए पैसा दो बोलने लगे जिसे मना करने पर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किए और थाना में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते भाग गये। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर घटना की सूचना थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश की जाकर घटना के रिपोर्ट के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी 1. सोनवीर उर्फ सोनू 2. गजेन्द्र वैष्णव उर्फ लाला को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश ओरके, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय का विशेष योगदान रहा ।

