▪️ बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई
▪️ रॉयल इनफील्ड मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई
तेज व कर्कश आवाज वाले सायलेंसर से लोगों को होती है परेशानी
▪️ बिलासपुर शहरी थाना के सभी प्रमुख जगहों में हुई चेकिंग
▪️ यातायात पुलिस बिलासपुर एवं शहरी थाना की संयुक्त कार्यवाही
चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

