बच्चों और पलको से मिसबिहेव करता है एलसीआईटी पब्लिक स्कूल, पालक ने सुनाई पीड़ा, कलेक्टर से कार्यवाई की मांग,डायरेक्टर प्रमोद जैन भी करात है मिसबिहेव।

बिलासपुर-संजय कुमार सिंह आशीर्वादी वैली रायपुर रोड निवासी का बेटा सजत कुमार सिंह कक्षा 9 वीं तथा पुत्री कु . दीक्षा सिंह कक्षा 4 थी में , उक्त स्कूल एल.सी.आई.टी. पब्लिक स्कूल हाईकोर्ट के पास , में अध्ययनरत है ।संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के प्रारंभ में ही दिनांक 11.04.2022 को मेरे पुत्र सजत कुमार सिंह के साल भर स्कूल फीस 48070 / – ( अड़तालिस हजार सत्तर रूपये ) तथा पुत्री दीक्षी सिंह की साल भर की स्कूल फीस 39349 / – ( उन्तालिस हजार तीना सौ उन्चास रूपये ) अदा कर दी थी । स्कूल के द्वारा दबाव डाले जाने पर मैने अपने दोनो बच्चों की स्कूल यूनिफार्म , बुक इत्यादि स्कूल प्रबंधन से ही खरीदा था । मैंने अपने उक्त दोनों बच्चों की साल भर की परिवहन शुल्क 18700 / – ( अट्ठारह हजार सात सौ रूपये ) पूर्व में ही अदा कर दिया था । महोदय माह मार्च 2023 मेरे पुत्र सजत तथा पुत्री के कक्षा 9 वीं एवं 4 थी कक्षा की वार्षिक परीक्षा हेतु प्रवेश – पत्र स्कूल प्रबंधन के द्वारा जारी किया गया था । मेरी पुत्री दीक्षा के परीक्षा प्रवेश – पत्र में टीप कर उल्लेखित किया गया था कि उसकी फीस बची हुई है , तथा मेरी पुत्री दीक्षा को कक्षा शिक्षक ने सभी के सामने डाटते तथा प्रताडित करते हुऐ चेतावनी दी कि तुम्हारे पिता फीस नहीं पटाते फिर क्यूँ स्कूल आती हो , जिससे मेरी बच्ची के दिमाग पर विपरीत प्रभाव पड़ा अपमानित हुई । तब मेने स्वंय स्कूल जाकर , समस्त अदा की गयी फीस की रसीद दिखायी थी । तब स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मानी थी , कहा था अब गलती नहीं होगी । महोदय आज दिनांक 31.03.2023 को मैं अपने पुत्र सजत की कक्षा 9 वीं तथा पुत्री दीक्षा की कक्षा 4 थीं का रिजल्ट लेने गया था तब कक्षा 9 वीं की शिक्षिका डोला मुखर्जी 2 .. कक्षा 4 थी की शिक्षिका दीपिका दीवान ने अन्य उपस्थित अभिभावकगणों के सामने अत्याधिक जोर से चिल्लाते हुए , अपमानित करते हुए , प्रताड़ना पहुँचाते हुए मुझसे कहा कि आपकी बच्चों की स्कूल फीस अदा नहीं है इसलिए दोनों बच्चों का रिजर्ट नहीं दिया जावेगा , दोनों शिक्षकों ने बताया कि स्कूल के डायरेक्टर तथा प्राचार्य का आदेश है , कि सब अभिभावक के सामने बताया जाये कि आप जैसे अभिभावक फीस नहीं पटाते है । मैंने अब दोनों शिक्षिका से कहा कि मैंने तो प्रारंभ में ही , पिछले वर्ष ही पूरी फीस अदा कर दी है फिर मुझे अपमानित तथा प्रताडित क्यो कर हे है । तो उन्होने कहा कि जाकर डायरेक्टर प्रमोद जैने तथा प्राचार्य सब्सटिन जोसेफ से निवेदन करो । तुमने फीस नहीं दिये है इसलिए तुम्हारे बच्चों का रिजल्ट नहीं देगें । इस तरह एल.सी.आई.टी. स्कूल के प्रबंधन द्वारा मुझे अत्याधिक अपमानित तथा प्रताड़ित किया गया है । घर जाकर जब मैंने अपने बच्चों तथा परिजनों को यह बात बताई तो बच्चों के मन में गहरी प्रताड़ना पहुँची तथा सभी घोर मानसिक वेदना तथा अपमानित हुए । स्कूल प्रबंधन के द्वारा जान बुझकर यह विधि विपरीत कृत्य किया गया है । एल.सी.आई.टी.स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद जैन , प्राचार्य , सब्सटिन जोसेफ तथा शिक्षिका डोला मुखर्जी , दीपिका दीवान एवं स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर -:- जिला पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत खैरा (ल) में…
Cresta Posts Box by CP