बिलासपुर-छत्तीसगढ़ी फिल्मी जिमी कांदा 7 अप्रैल को रिलीज गजेंद्र श्रीवास्तव प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव द्वारा निर्मित और एक्टर डायरेक्टर अनुपम भार्गव द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फिल्म जिमी कांदा 7 अप्रैल से छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी । फिल्म के निर्देशक अनुपम भार्गव ने बताया कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक मनोरंजक एक कंप्लीट मसाला एंटरटेनर फिल्म में दर्शकों को वह सब कुछ देखने मिलेगा एक मनोरंजक फिल्म से देखना चाहते हैं । फिल्म के निर्देशक अनुपम भार्गव ने बताया 2023 की पूरी दुनिया की सबसे ताजी फिल्म है जिमी कांदा 8 जनवरी 2023 से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी और 7 अप्रैल को यह फिल्म रिलीज होगी इस साल की सबसे ताजी फिल्म है और इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा का नया ताजा फ्लेवर भी देखने को मिलेगा इस फिल्म में अनुपम भार्गव और जागृति सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे फिल्म में संगीत अनुराग शर्मा का है वही निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव ने इस फिल्म में चार नए हीरो और चार नई हीरोइन को मौका दिया है इस फिल्म में एक टिकट में 5 हीरो हीरोइन देखने को मिलेगा मनोरंजन से भरपूर है जो दर्शकों को 3 घंटे तक सिनेमा की कुर्सी से बांधे रखेगी और भव्यता दर्शकों को छत्तीसगढ़ी सिनेमा के 1 नए अपडेट लेवल को महसूस कर आएगी बिलासपुर के अमित गोस्वामी फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अन्य किरदारों में तरुण बघेल उमाशंकर चतुर्वेदी श्वेता शर्मा दिनेश शर्मा लतीश भांगे नजर आएंगे।

