बिलासपुर-दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम निकुम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम निकुम हेलीपैड पहुंचे।
यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर किसानों ने 20-20 रुपए के नोटों से बनी माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम
उप स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
तिरगा उ.मा.स्कूल में किया दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का किया अनावरण
दाऊ स्व. श्री प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर है स्कूल
गांधीवादी नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक थे दाऊ स्व. बेलचंदन
मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन कुर्मीपारा का किया भूमिपूजन
: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम तिरगा पहुंचे।
यहां उन्होंने उप-स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं तिरगा उ.मा.स्कूल में दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण किया।
दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के नाम पर है स्कूल, गांधीवादी नेता एवं क्षेत्र के पूर्व विधायक थे दाऊ स्व. बेलचंदन।
मुख्यमंत्री ने यहां सामुदायिक भवन कुर्मीपारा का भूमिपूजन भी किया।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम तिरगा
दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तिरगा में आज गांधी और दाऊ की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला है।
दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन जी दिनभर दौरा करते थे, लेकिन कुर्ता का क्रीज खराब नहीं होता था, बहुत ही अनुशासन में रहते थे, उनकी अलग पहचान थी।
दुर्ग में बड़े-बड़े नेता हुए सबकी विशिष्ट पहचान और समानता थी, वो समय के बहुत पाबंद थे।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम तिरगा
दाऊ ने किसानों के लिए समर्पित थे, हक के लिए लड़ाई लड़ते थे, सभी चिट्ठी को सहेज कर रखते थे।
उन्होंने कहा कि छोटे हों या बड़े दाऊ जी सभी को पहले प्रणाम करते थे, ये उनकी खूबी थी, उन्होंने एक अलग परंपरा की शुरूआत की थी।
यहां स्कूल और सिंचाई परियोजना का नामकरण हमने दाऊ जी के नाम पर किया है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम तिरगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमने चार साल में आठ मेडिकल कॉलेज खोले, डॉक्टर रहेंगे तो बेहतर इलाज भी होगा।
तारकेश्वर ने मुझे अभी धान बेचने से मिले पैसे में से मुख्यमंत्री सहायता कोष में 7000 रूपए दिए, उनको धन्यवाद देता हूं।
अब नवंबर से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी।
हमने गौपालकों की आय में वृद्धि करने का काम किया है, साढ़े तीन लाख परिवार उससे लाभांवित हो रहे हैं।
आय कैसे बढ़ेगा हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। कल एक अप्रैल को मैंने नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की है। हम इनको प्रशिक्षण भी देंगे ताकि उनको रोजगार के अवसर मिल सके।
हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, कल से ही ये काम शुरू हुआ है। 25 मार्च को सरगांव में पोर्टल लॉन्च हुआ और एक अप्रैल से ये शुरू भी हो गया है।
: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा, ग्राम तिरगा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम तिरगा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल खोलने की घोषणा की।
सरपंच की मांग पर तिरगा में विकास कार्यों के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति।

