’’ थाना सिटी कोतवाली एवं क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही।
’’ 1 मारूती कार, 1 एक्टीवा, 4 नग मोबाईल, नगदी 9000 रूपये एवं सट्टा पट्टीं किया गया जप्त
’’ छ.ग. जुआ (प्रतिषेध ) अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी:-
- राहुल गोले पिता जयंती लाल गोले उम्र 35 वर्ष साकिन दयालबंद थाना सिटी कोतवाली
- प्रतीक गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 32 वर्ष साकिन टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली
- संजीत गोयल पिता स्व. बेनीश्याम गोयल उम्र 32 वर्ष साकिन गुरूनानक चौक दयालबंद थाना सिटी कोतवाली
बिलासपुर- मुखबिर सूचना पर गांधी चौक मल्टी परपस स्कूल मैदान में राहुल गोले एवं प्रतीक गुप्ता तथा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड में संजीत गोयल को मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर लखनऊ एवं दिल्ली के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सटटा पट्टी लिखते एवं खेलते पकडा गया। आरोपी राहुल गोले से ओप्पो कंपनी का 1 नग मोबाईल, नगदी रकम 4000 रूपये, 1 मारूती कार, सट्टा पट्टी पर्ची एवं प्रतीक गुप्ता से 02 नग मोबाईल, नगदी 2000 रूपये एवं सट्टा पट्टी तथा आरोपी संजीत गोयल से 1 मोबाईल, नगदी 3000 रूपये, 1 एक्टीवा, सट्टा पट्टी जप्त किया गया।
विशेष योगदान:-
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव (एसीसीयू), प्र.आर. 666 विजय कुमार शर्मा, प्र.आर. 101 नरेंद्र उपाध्याय, प्र.आर. देवमुन पुहुप (एसीसीयू), आर. सरफराज खान(एसीसीयू), तरूण केशरवानी (एसीसीयू), आर. दीपक केरकेट्टा, राकेश महिलांगे, विरेंद्र राजपुत, टंकेश साहू

