बिलासपुर- सिविल लाइन पुलिस ने ग्वालानी चेंम्बर में जिन जुआरियों को पकड़ा है उनमें भाजपा नेताओ के रिश्तेदार और कुछ पदाधिकारी है, किशोर ग्वालानी पूर्व विधायक लीलाराम भोजवानी के दामाद है ,एक बिलासपुर नगर निगम के भाजपा नेता का भाई है ,ये गैंग पहले कोटा में फार्महाउस में जुआ खेलते पकड़ाया है, दरअसाल ये गैंग घूम घूम कर जुआ खिलता है,शहर के होटलों को बुक करता है वंहा महफ़िल जमवाता है नाल वसूलता है, खानेपीने की पूरी व्यवस्था करता है ,इनके आका भाजपा नेताओं के साथ हमेशा नजर आते है ,समाज सेवा का बिल्ला लगा कर घुमाते है, जिला भाजपा के पदाधिकारी के रिश्तेदार है, यही लोगो भाजपा का काम करते है पार्टी का नाम बदनाम कर रहे है। पुलिस ने बहुत दिन बाद पकड़ा है।इस गैंग का काम बेहतर सुरक्षा के साथ जुआ खिलाना,यंहा तक कि हे लोग जुआरियों को गोवा भी जुआ खिलाने ले जाते है, कांग्रेस में भी कुछ नेता जुआ खिलाने के काम मे शामिल है जिनका सिरगिट्टी इलाके में हिसाब किताब है।

