बिलासपुर- अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने आज छत्तीसगढ़ भवन में राज्य के कृषि पंचायत सिंचाई मंत्री रविंद्र चौबे से भेंट कर अरपा में हो रहे रेत उत्खनन के संबंध में चर्चा कर बैराज के कार्य एवं नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे निर्माण कार्य पर तेजी लाने का निवेदन करते हुए अग्रह किया कि उक्त दोनों कंपनियों द्वारा तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को संपन्न करा देंगे ऐसा लगता नहीं है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जिले की सबसे बड़ी एवं महंती योजना अरपा का उन्नयन पर्यावरण संरक्षण के साथ पुनर्जीवित करने का है जिसके तहत अरपा में विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कर चरणबद्ध तरीके से उद्गम से लेकर समापन तक किया जा रहा है, भूपेश बघेल की बहुत ही जनकल्याणकारी इस योजना का बेदर्दी से हो रहे रेत उत्खनन के चलते पानी फिर रहा है अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य महेश दुबे ने चौबे से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के लोगों के लिए बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे आम जनमानस में इस सरकार के प्रति भरोसा पैदा हुआ है रेत से बहुत ज्यादा आमदनी सरकार को नहीं होती उल्टा इसका अवैध व्यापार करने वाले लोग फलते फूलते हैं और आम जनों को रेत बहुत महंगे दामों में उपलब्ध हो रही है यदि इसे पूर्व कांग्रेस की सरकार की तरह फ्री कर दिया जाए तो नदी के साथ-साथ आम जनों को भी बहुत राहत पहुंचेगी रेत की डंपिंग बंद हो जाएगी एवं बेदर्दी से हो रहे उत्पन्न उत्खनन पर रोक लग सकेगी जिससे माननीय श्री भूपेश बघेल का सपना अरपा की धारा पुनर्जीवित हो जाएगी 12 महीने नदी कलकल बहती नजर आएगी किसी भी नदी को जीवंत बनाए रखने के लिए रेत का होना बेहद जरूरी है
चौबे के समक्ष रखा गया मेरा यह प्रस्ताव का समर्थन महापौर रामशरण यादव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण एवं शहरी अध्यक्ष विजय केसरवानी श्री विजय पांडे बिल्हा मंडी के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन अरविंद शुक्ला वरिष्ठ पार्षद राजेश शुक्ला वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र बोलर योग आयोग के सदस्य रविंद्र सिंह चित्रकांत श्रीवास विनय शुक्ला बाटू सिंह अनिल गुलहरे सहित सभी कांग्रेसी जनों ने किया श्री चौबे जी ने आश्वस्त किया कि अरपा बैराज का काम समय सीमा पर हो जाएगा ऐसा मेरा मानना है बेदर्दी से हो रहे उत्खनन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी तो कीलेंस ही नहीं हुआ है फिर रेत कैसे निकाली जा रही है नदी से उन्होंने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनों को उचित दर पर रेत मिले उसकी व्यवस्था की जाएगी एवं आप सब लोग की मंशा मुख्यमंत्री को अवगत कराई जाएगी

