शराब पीकर वाहन चलते 25 पकडाए गाड़ी सहित अंदर,रात में पकड़ती है पुलिस ,पीकर मत चलना गाड़ी।

▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत 25 वाहन जप्त

▪️ कुल 181 MV एक्ट की कार्यवाही जिसमे 185 MV एक्ट में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के अतिरिक्त MV एक्ट के अंतर्गत अन्य कार्यवाही की गयी कुल 55 प्रकरण में शमन शुल्क 21300 रुपए लिया गया

▪️ शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे मे 70 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी हुए चेकिंग मे शामिल

शराब पीकर वाहन चलाने वालों के 25 जप्त वाहनों को  न्यायालय के समक्ष किया जाएगा पेश

काले रंग की सनफ़िल्म कार मे लगाकर चलाने वाले के खिलाफ की गयी वैधानिक कार्यवाही. मौके पर ही सन फ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने दी गयी समझासिस.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के निम्नांकित प्वाइंट
गांधी चौक
महाराणा प्रताप चौक
हुंडई चौक
महामाया चौक
मंगला चौक
श्रीकांत वर्मा मार्ग
पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 55 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही के दौरान 21300 रुपए शमन शुल्क लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-राजधानी रायपुर में आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में वाहनों के…
Cresta Posts Box by CP