बिलासपुर- विष्णु सोनी उर्फ लाला पिता स्व0 वासुदेव सोनी उम्र-38 साल ग्राम तरौहा करबी थाना करबी, जिला-चित्रकूट उ0प्र0
हाल मुकाम अरविंद नगर बंधवापारा किराए का मकान थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ0ग0)
जप्त संपत्ति:- सोने का हार 06 नग, सोने का कंगन 10 नग सोने का लाकेट 09 नग,
कुल वजन 26 तोला,
कीमती 13,20,000 रूप्ये
बिलासपुर- प्रार्थी रितेश सलूजा पिता स्व0 मदन लाल सलूजा उम्र 29 वर्ष निवासी मेनरोड तेलीपारा संजय बेग हाउस के पास ने थाना सिटी कोतवाली थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 07 वर्षो से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पाॅलिश एवं कारीगरी का काम करता है जो अक्सर उसकी दुकान से सोने चंादी के जेवर को पाॅलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था और पाॅलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था, जो दिनांक 04.03.2023 के शाम करीबन 06.30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान मे आया और पालिस करने के लिए प्रार्थी से कारीगर विष्णु सोनी ने सोने का 9 नग लाॅकेट, सोने का 6 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को पाॅलिश करने के लिए लिया। प्रार्थी द्वारा विश्वास में आकर विष्णु सोनी को सोना पाॅलिश करने दिया था। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 9.30 बजे तक दुकान मे लाकर छोडूंगा बोला था जो वापस नही छोडा तो प्रार्थी ने कारीगर विष्णु सोनी का पता किया पता नही चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया जो मोबाईल बंद होना पाया। प्रार्थी ने विष्णु सोनी के मकान मे जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कही चला गया है। कारीगर विष्णु सोनी द्वारा प्रार्थी के सोने के जेवर को अफरा-तफरी कर दिया है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 152/2023 धारा 406 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले के ंसबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के द्वारा आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया गया। जो आरोपी विष्णु सोनी बनारस उ.प्र. में छिपा हुआ है कि जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, आर. प्रशांत राठौर (एसीसीयू) की एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई। जो आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ.प्र. में पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का 09 नग लाॅकेट, सोने का 06 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 26 तोला कीमती 13,20,000 रूप्ये जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर(एसीसीयू)

