अलायन्स एयर ने बिलासपुर को अंगूठा दिखा कर २६ मार्च से इंदौर से दिल्ली सीधी उड़ान घोषित की सप्ताह के उन्ही चार दिन ये उड़ान जय बिलासपुर इंदौर उड़ान चलती थी ।
बिलासपुर- इंदौर को सप्ताह में दो दिन गोवा तक नई उड़ान भी ज्योतिरादित्य सिंधिया का बिलासपर के साथ अन्याय बिलासपुर 22 मार्च केंद्र सरकार की कंपनी बिलासपुर की जनभावना को अंगूठा दिखते हुए इंदौर से दिल्ली एक नै उड़ान शोषित की है जो उन्ही चार दिनों में चलेगी जब बिलासपुर इंदौर उड़ान चला करती थी । २६ मर्च से ही इंदौर को गोवा तक एक नै उड़ान भी दी गई है गौरतलब है कि २४ मार्च को बिलासपुर इंदीर उड़ान का आखिरी दिन है । हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इसे नागरिक उड्डयन मंत्री के द्वारा बिलासपुर के साथ किया गया अन्याय बताया और कहा की बिलासपुर के सांसद भी इस अन्ययाय को रोकने में सफल नहीं हो रहे हैं . हबाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने अपनी बात विस्तार से कहते हुए बताया कि ५ मार्च को सबसे पहले सांसद अरुण साव से भेंट कर बिलासपुर से इंदौर उड़ान चालू रखने अनुरोध किया गया था परन्तु दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुचना सांसद के यहां से प्राप्त नहीं हुई है । स्तिथि में समिति कोई और रास्ता ना पाकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय का ध्यान आकर्षित करने के लिए २४ मार्च को पुतला दहन का कार्यक्रम घोषित किया है . इस बीच एक बड़ा कैंडल मार्च निकाल कर बिलासपुर की आम जनता ने भी केंद्र सरकार और अलायन्स एयर से अपना फैसला बदलने का अनुरोध किया था . छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की जनता के हित में फैसला करने के बजाय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कुठराघात किया है . हबाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस अन्याय का पुरजोर विरोध करने का फैसला किया है और कल शाम ५ बजे महा धरना स्थल पर २४ मार्च के पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक बुलाई है जिसमे समिति के सदस्यों के अलावा अन्य सहयोगी संगठनों और नागरिको , युवाओ और महिलाओं को भी आमंत्रित किया है .

