प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिखाई विधानसभा कार्यवाई।

पंडरिया विधानसभा के लोगों ने विधानसभा बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष की कार्यवाही क़रीब से देखी

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट का सत्रकाल का प्रश्नकाल को क़रीब से देखें

बिलासपुर-पंडरिया:-प्रदेश महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व जांजगीर-चाम्पा एवं शक्ति जिले के संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणजन, मतदाता साथी, कार्यकर्तागण,जनप्रतिनिधियों सहित तमाम लोगों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे सत्र का प्रश्नकाल देखे छतीसगढ़ का बजट सत्र चल रहा है जिसमे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,मतदाता, एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में विधानसभा में पहुँचकर वहां की बजट की कार्यवाही देखी, बजट सत्र की कार्यवाही औऱ पक्ष-विपक्ष के तर्क-वितर्क देखकर बेहद रोमांचित हुए साथ में बजट सत्र की चर्चा-परिचर्चा भी देखी जिसमे विभिन्न विभागों में किए गए धन आबंटन तथा कार्यो के बारे में चर्चा की जा रही थी इसे लोगो ने ध्यान से देखा व सुना लोग विधानसभा की कार्यवाही देखकर अत्यधिक प्रभावित हुए इस दौरान प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी एवं जांजगीर-चांपा व शक्ति जिले के संगठन प्रभारी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं कद्दावर मन्त्रियों विधायक औऱ विधानसभा के आईएएस अधिकारीयों से क्षेत्र के लोगों को रूबरू भी कराए विधानसभा कैंटीन के भोजन का स्वाद चखा , वही क्षेत्र से आए हुए लोगों से मिलकर उनसे क्षेत्र ई चर्चा की।
प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने क्षेत्रवासियों से कहा कि यह हमारे राज्य का सबसे बड़ा लोकतंत्र का मंदिर हैं हमारे छतीसगढ़ का भविष्य यही से लिखा जाता है क्षेत्रवासियों ने तिवारी एवं प्रदेश के कद्दावर नेताओं को अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए औऱ सभी गए हुए लोगों ने तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिना कागजात दो ट्रक में अवैध कोयला परिवहन करते जप्त…
Cresta Posts Box by CP