सिरगिट्टी इलाके में सट्टा, सिरगिट्ट पुलिस को पता नहीं चला,ए सी सी यू को मिली सूचना, तीन आरोपी समेत पांच लाख नगदी जप्त।

➡️ *आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *कार के अंदर मोबाइल के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाते पकड़े गए आरोपी*

➡️ *नगदी, मोबाइल एवं कार सहित कुल लगभग ₹17,00,000/- की जप्ती*

➡️ *एसीसीयू टीम एवं थाना सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

गिरफ्तार आरोपीगण –

 1. रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा पिता स्व. कृष्ण कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी बाजार पारा गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर

 2. दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू पिता सूरज उम्र 32 वर्ष निवासी देवरी खुर्द चन्द्रशेखर आजाद चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर

 3. सीताराम साहू पिता कीर्ति राम साहू उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 नजरलाल पारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर

जप्त सामग्री –

• नगदी रकम – ₹5,01,300/-

• मोबाइल – 04 नग 

• क्रेटा कार – कीमती ₹10,00,000/-

कुल जुमला कीमत – लगभग ₹17,00,000/-

बिलासपुर मुखबिर से ए सी सी यू को सूचना मिली कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG10BD8888 में तीन व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से स्थान बदल-बदलकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम द्वारा घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया।

मौके पर तीनों आरोपियों के मोबाइल की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग नगदी राशि एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें सट्टा संबंधित लेन-देन का विवरण पाया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अन्य थाना क्षेत्रों में भी सट्टा संचालन से संबंधित जानकारी प्राप्त हुई है, जिसकी जांच की जा रही है।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2), 112 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें  न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों…
Cresta Posts Box by CP