बिलासपुर-भ्रष्टाचार के आरोपी रमन सरकार के प्रमुख सचिव अमन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को होगी हाईकोर्ट ने मामले की केश डायरी तलब करते हुए शासन को नोटिस जारी किया है,रमन सरकार के प्रमुख सचिव अमन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है ,रमन सरकार में सर्वेसर्वा रहे आइएएस अमन सिंह ने ईओडब्ल्यू की गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट अग्रीम जमानत याचिका लगाई है ,निचली अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनेके बाद अमन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दुसरीबार लगाई है।हाईकोर्ट ने मामले सरकार को नोटिस जारी कर केस डायरी तलब की है,सुप्रीम कोर्ट के रिपोर्टेबल जजमेंट के बाद अमन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है ,हाईप्रोफाइल मामले में सबकी नजरें लगी हुई है।

