पुराने नेताओं के हाथ मोर आवास आंदोलन की कमान , मंच पर नए चेहरे नही दिखे, प्रदेश प्रभारी नजर रखे हुए थे।

आज का जन आक्रोश बता रहा है कि दुखी जनता प्रदेश में सरकार बदल देगी – ओम माथुर

2023 में भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पहले लंबित प्रधानमंत्री आवास सूची में हस्ताक्षर करेगा – अरुण साव

प्रधानमंत्री आवास गरीबों का हक है जिसके लिए भाजपा संघर्ष कर रहे हैं – डॉ. रमन सिंह

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास ने मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश से आए हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के गरीब हितग्राहियों को आवास इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम सफल रहा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि मोर आवास मोर अधिकार को लेकर हो रहे आंदोलन में जितने लोग यहां उपस्थित हैं उनसे भी अधिक लोग सड़कों में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री आवास देने के लिए भाजपा द्वारा आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब जनता को आवास देने के लिए पहले वह सर्वे कराने की बात करते है। छत्तीसगढ़ के गरीब हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम यह प्रदेश की झूठी सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को चैन से बैठने देने नहीं देंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदलनी है उन्हें दोबारा यहां सरकार नहीं बनाने देनी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 35 जिलों से आए हुए हितग्राहियों का चरण पखार (पाव धोकर) कर उनका स्वागत किया। आवासहीन हितग्राहियों ने अरुण साव के साथ काले गुब्बारे उड़ाकर सरकार का विरोध किया।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज का यह आंदोलन ऐतिहासिक आंदोलन है हर तरफ जाम लगा हुआ है जितने लोग मंच के सामने बैठे हैं उतने से अधिक लोग मंच के पीछे हैं प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को चेतावनी देने के यहां आए हैं। यह आवास गरीब जनता का अधिकार है और भूपेश सरकार ने 16 लाख लोगों को आवास से वंचित किया है। प्रदेश की जनता को 16 लाख आवास देना ही पड़ेगा।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा घेराव के इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहीएवं भाजपा के कार्यकर्ताओं आए है। उन्होंने कहा कि जब सदन चल रहा था अभी भी सदन चालू है हम लोगों ने आज फिर से प्रधानमंत्री आवास योजना पर चर्चा की मांग किया लेकिन फिर भी इस पर कोई चर्चा प्रदेश सरकार ने नहीं की। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को जो 16 लाख से ज्यादा हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम कर रही है।

कार्यक्रम के आरंभ में भाजपा प्रदेश अरूण साव ने प्रदेश के सभी जिलों से आए हितग्राहियों का पैर धोकर उनका स्वागत किया तथा हितग्राहियों के साथ मिलकर काले गुब्बारे भी छोड़ें। विधानसभा के घेराव के दौरान पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हितग्राहियों के ऊपर आंसु गैस छोड़ा जिसमें गई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के संयोजक विजय शर्मा ने किया।

इस दौरान विधानसभा घेराव में प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे, सांसद संतोष पांडे, सुनील सोनी, विजय बघेल, चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रेम प्रकाश पांडे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, राजेश मूणत, महेश गागड़ा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, ओपी चौधरी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, अभिषेक सिंह, विधायक सौरभ सिंह, शिवरतन शर्मा, रंजना साहू पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल दयालदास बघेल, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, केदार गुप्ता, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण अभिनेष कश्यप,जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, सासंद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- मोर आवास पर आंदोलन करने वाले भाजपाइयों से पूछा…
Cresta Posts Box by CP