कांग्रेस भवन में अध्यक्ष विजय पांडे ने बजट सुनने लगाई टीवी ,सामुहिक रूप से कांग्रेसियों ने सुना बजट,कांग्रेस भवन में गुंजा भूपेश बघेल जिन्दाबाद ।

बिलासपुर-भूपेश बघेल का भरोसा जाग गया है कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री के बजट को सुनने के लिए जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष विजय पांडे ने कांग्रेस भवन में टीवी की व्यवस्था की जिसमे कांग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल का बजट सुना अपनी प्रतिक्रिया दी बजट से खुश कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन में भूपेश बघेल जिन्दाबाद के नारे लगाए, जिला अध्यक्ष विज्ञान पांडे ने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग का ख्याल रखा है ,मजदूरों ,मितानिन, रसोइया और सफाई कर्मियों का ध्यान रखा है , शहरी पंचायत भब राजीव गांधी न्याय योजना की शुरुवात, आत्मानन्द स्कूल ,स्वास्थ पर भरपूर बजट दिया है ।सभापति शेख नजरुदीन ने कहा कि बजट से साफ हो गया कि भूपेश है तो भरोसा है सरकार ने बजट में गरीब तब के का ध्यान रखा है , अरपा विकास प्राधिकरण के सदस्य नरेंद्र बोलर ने कहा कि स्वास्थ शिक्षा के साथ सभी का बजट में ध्यान रखा गया है , लोगो की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया गया है सड़क, लोगो के घरों तक पानी पहुंचाने का बड़ा काम बजट में किया गया है, जावेद मेमन ने कहा कि बजट ने गरीबो का ध्यान रखा ,आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता हड़ताल पर थी सरकार ने उनके बड़ा तोहफा दिया है,स्वास्थ और शिक्षा को मजबूत करने का काम सरकार ने किया है,लोगो मे भरोसा जागा है,सुधांशु मिश्रा ने कहा कि बजट से भूपेश सरकार ने मिडिल और गरीब वर्ग का ध्यान रखा है ,आईटीआई,युवाओं की शिक्षा का ध्यान रखा है रामबघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में रसोईया और सफाई कर्मी का ध्यान रखा है बजट गरीबो की आय में वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
, बिलासपुर-त्रिलोक श्रीवास ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए…
Cresta Posts Box by CP