बिलासपुर- स्मार्ट सिटी में जगह जगह सीसीटीवी टीवी लगा है स्मार्ट सिटी के खजाने से करोड़ो रूपये के सीसीटीवी लगाए गए है , लेकिन निगम अपने कार्यालय में चोरी नही रोक पा रहा है, पम्प हाउस से डीजल और दूसरे समान पार हो गए तो ,टाउन हॉल में जोन ऑफिस के पीछे से लोहे की ग्रिल चोरी हो रही है ,स्मार्ट सिटी में बेतहाशा खर्च हो रहा है, नेहरू चौक का बेतरतीब आई लैंड स्मार्ट सीटी के भ्रष्टाचार का नमूना है, जनता के पैसे का मनमानी उपयोग हो रहा है, स्मार्ट सिटी के कोई रोड मैप नही दिखता, नगर निगम में कर्मचारियों की भरमार है लेकिन काम नही दिख रहा है ,नगर निगम के वेतन से स्मार्ट सिटी के कर्मचारी वेतन पा रहे है,,पुराना बस स्टैंड का चौक भी खतरनाक है , वही हाल श्रीकांत वर्मा मार्ग चौक का है, अग्रसेन चौक भी दुर्घटना जन्य है , ट्रैफिक लाइट बेतरतीब लगी है ,ढंग से दिखती नही है लेकिन स्मार्ट सिटी में काम जारी है, पार्किंग के खिलाफ कार्यवाई अच्छी शुरुवात थी लेकिन कड़ी कार्यवाई नही होने से अवैध निर्माण वाले के हौसले बुलंद है

