आरोपियों के कब्जे से 08 नग मोटर सायकल किमती 2,15,000/- रू. किया गया जप्त |
* आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश
आरोपी:- 1. राजा नेताम पिता मयाराम नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर सकरी, थाना सकरी
2. रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास उम्र 38 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा,
जप्त मसरूका 01. नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 04 BF 7212
- आई स्मार्ट मो.सा.क्र. CG 10Z9025
- काला रंग का बजाज पल्सर मो.सा. क्र. CG07LJ7698
- काला रंग अचिवर मो.सा. क्र. CG 15 CH 9200
- ड्रीम युगा मो. सा. क्र. CG 10 EK 3694
- एक नीला रंग का हिरो स्प्लेण्डर मो.सा. क्र. CG 10 B 1447
- हीरो स्प्लेण्डर मो. सा. काला रंग क. CG 10 B1447
- एल.एम.एल. मो.सा. सिल्वर रंग क. CG 07 SB 5423
बिलासपुर- सरकण्डा पुलिस द्वारा क्षेत्र में हुई चोरी की पता तलाश की जा रही थी मुखबीर से सूचना मिला कि सकरी क्षेत्र का आदतन बदमाश राजा नेताम नूतन चौक सरकण्डा में आकर मोटर सायकल बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह टीम गठित कर मुखबीर की सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकडा, जिसे मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल के अलावा शहर के अलग-अलग स्थानों में अपने साथी रविदास मानिकपुरी निवासी ईमलीभाठा सरकण्डा के साथ मिलकर चोरी करना बताया जिसके मेमोरण्डम कथन के अनुसार आरोपी राजा नेताम पिता मयाराम नेताम उम्र 27 वर्ष निवासी शांतिनगर सकरी, थाना सकरी के कब्जे से 5 नग मोटर सायकल एवं आरोपी रविदास मानिकपुरी पिता श्यामदास उम्र 38 वर्ष निवासी ईमलीभाठा जोगी आवास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल, कुल 08 नग मोटर सायकल जुमला किमती 2,15,000/- रू. जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, का विशेष योगदान रहा।

