चार किलो से ज्यादा गांजा जप्त ,ग्राहक की तलाश में सरकंडा पुलिस के गिरफ्तार में ।

* निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी ।
** अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में |
** अलग – अलग 2 प्रकरण में 2 आरोपी गिरफतार
** आरोपियो के कब्जे से कुल 4 किलो 610 ग्राम मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त
** आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया जप्त ।
** आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
** थाना क्षेत्र में नशामुक्त करने लगातार की जायेगी कार्यवाही

आरोपी – 1. मन्नू लहरे पिता साहेबलाल लहरे उम्र 32 वर्ष निवासी मल्हार वार्ड क. 01, थाना मस्तूरी हाल मुकाम अटल आवास सरकंडा ।

  1. ऋषि कपूर रात्रे पिता हीरादास रात्रे उम्र 26 वर्ष निवासी स्कूलपारा बकरकुदा थाना मस्तूरी हाल मुकाम अटल आवास सरकंडा

बिलासपुर-पुलिस अधीक्षकबिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में “निजात” अभियान चलाया जा रहा है, मुखबीर से सूचना से मिला कि बहतराई स्टेडियम के आगे निखिल अटल आवास नहरपारा तिगड्डा के पास एक व्यक्ति मो.सा. क्र. सीजी 10 एए 7408 में एक सफेद प्लास्टिक थैला में गांजा रखकर बिक्री करने ग्राहक की तलाश कर रहा है, थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर निखिल अटल आवास नहर पास तिगड्डा पर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी मन्नू लहरे पिता साहेबलाल लहरे उम्र 32 वर्ष निवासी मल्हार वार्ड क्र. 1 थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 400ग्राम गांजा किमती 24000/- रू. एवं वाहन मोटर सायकल क्रमांक CG 10 AA 7408 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की गई है।

बिलासपुर- मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर बजरंग बली मंदिर के सामने तिराहा में एक व्यक्ति सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में अवैध गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, उक्त सूचना पर तस्दीक करते हुये विधिवत् एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर आरोपी ऋषि कपूर रात्रे पिता हीरादास रात्रे उम्र 26 वर्ष निवासी स्कूलपारा बकरकुदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) को पकड़कर विधिवत् तलाशी ली गई जिसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 210 ग्राम गांजा किमती करीब 22000/- रू. जप्त किया जाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश साहू, सउनि रमेश ध्रुव, म. प्र.आर. संगीता नेताम, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मिथलेश सोनी, राहुल सिंह, सोनू पाल, भागवत चंद्राकर, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल, विवेक राय, का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
"10 बिलियन ऑनलाइन चीनी" ऐप में रकम लगाने पर दुगुना…
Cresta Posts Box by CP