चाइनीज एप से रकम दुगुनी करने का जाल ,कर रहे थे सेमिनार, पुलिस ने ,वर्मा और सोमवानी को पकड़ा ।


10 बिलियन ऑनलाइन चीनी” ऐप में रकम लगाने पर दुगुना लाभ का झांसा देकर लोगों से रकम जमा कराने कर रहे थे सेमिनार।

भोली भाली आम जनता को रकम दुगना करने के झांसा/लालच से बचाया गया।

Csp के नेतृत्व में सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम की कार्यवाही।

बिलासपुर- मुखबिर से सूचना मिला की एक 10 बिलियन ऑनलाइन चाइनीज ऐप में रकम डालने से 2 गुना लाभ मिल रहा है इसका प्रचार प्रसार पुराना बस स्टैंड रोड स्थित होटल एमराल्ड पर संतोष सोनवानी व दिलीप वर्मा के द्वारा आसपास के ग्रामीणों एवं शहरवासियों को बुलाकर बरगला कर 10 बिलियन ऐप के माध्यम से पैसा लगाने तथा 200 दिन में दोगुना हो जाएगा का लालच देकर झांसे में लेकर बिना वैध दस्तावेज व बिना अनुमति के सेमिनार चला रहे थे। सूचना पर मौके में जाकर चेक किया गया। जो आसपास के ग्रामवासी व शहर के लगभग 40–50 लोगों को बैठा कर कर 10 बिलियन डॉलर नामक चनाईज ऐप में रकम को जमा करोगे तो 2 गुना लाभ मिलेगा बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया उक्त दोनों व्यक्तियों संतोष सोनवानी एवम् दिलीप वर्मा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
मुख्यमंत्री बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने पटेल परिवार से…
Cresta Posts Box by CP