नाईट लैडिंग इलेक्ट्रिक कार्य का टेण्डर हुआ रद्द-हवाई समिति की कार्यवाई की मांग।

नाईट लैडिंग इलेक्ट्रिक कार्य का टेण्डर हुआ रद्द – एयरपोर्ट का काम एक माह पिछड़ने की आशंका सितंबर की मंजूरी के बाद जनवरी तक टेण्डर जारी न कर पाने का खामियाजा बिलासपुर भुगतेगा हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी से अविलंब कार्यवाही करने की मांग की बिलासपुर 25.022023- हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने जानकारी देते हुये बताया कि नाईट लैंडिंग के इलेक्ट्रिक कार्य संबंधी टेण्डर सही निविदाकार नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया । इस कारण नाईट लैंडिंग संबंधी कार्य एक माह पिछड़ने की आशंका है । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नाईट लैंडिंग कार्य हेतु सितंबर 2022 में स्वीकृति दे देने के बावजूद जनवरी तक टेण्डर जारी नहीं होने का खामियाजा बिलासपुर की जनता भुगतेगी । समिति ने आगे ब्यौरा देते हुये बताया कि दो माह का समय केवल इस बात पर व्यर्थ कर दिया गया कि हवाई अड्डे पर विकास कार्य के लिए स्वीकृति धनराशि 27 करोड़ रूपये में से 22 करोड़ रूपये का मद परिवर्तन किया जाना है । यह स्थिति तब है जब पीडब्ल्यूडी और विमानन विभाग दोनों के सचिव एक ही अधिकारी हैं । इस देरी के कारण नाईट लैंडिंग का ईलेक्ट्रिक कार्य टेण्डर पहले 8 फरवरी को खोला जाना था , जिसमें एक ही निविदा आने के कारण इसे 15 फरवरी तक बढ़ाया गया परन्तु इसके बावजूद सही निविदाकार न मिलने के कारण टेण्डर को अंततः रद्द कर दिया गया । हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने इस स्थिति के लिए लालफीता शाही को जिम्मेदार ठहराते हुये पीडब्ल्यूडी विभाग से मांग की है कि वह अविलंब सारी टेण्डर प्रक्रिया कर के नाईट लैंडिंग का इलेक्ट्रिक कार्य हेतु उचित ठेकेदार का चयन करें । गौरतलब है कि इस टेण्डर में वही ठेकेदार भाग ले सकते हैं जिन्होंने अन्य एयरपोर्ट पर समान तरीके का काम पहले किया हो । – समिति का महाधरना जारी रहा और महाधरने में बद्री यादव , दीपक कश्यप , शाहबाज अली , नरेन्द्र सोनी अशोक भण्डारी संजय पिल्ले , मोहन जायसवाल नवीन वर्मा , केशव गोरख राघवेन्द्र सिंह , नरेश यादव , संतोष पीपलवा , चन्द्रप्रकाश जायसवाल , परशराम कैवर्त , हरप्रसाद कैवर्त , अनिल गुलहरे , विकास जायसवाल , साबर अली , अकील अली और सुदीप श्रीवास्तव शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
* निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही…
Cresta Posts Box by CP