पांच लाख का मास्क फाइन, पुलिस सक्रिय।

बिलासपुर- पुलिस की 30 से अधिक टीम लगातार इलाके में लोगों को समझाइश दे रहे हैं l बढ़ते कोरोनावायरस के प्रभाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व मे लगातार 30 से अधिक टीम जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार साउंड सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रही है , साथ ही साथ मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए हिदायत दे रही है ।

5 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच 5 दिनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों एवं मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की गई है l इस दौरान कुल 1771 लोगों के खिलाफ जुर्माना किया गया है जिसमें 526700 रुपए वसूल किया गया है l
यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी l
बिलासपुर पुलिस सभी से अनुरोध करती है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें , अनावश्यक घरों से ना निकले, फेस मास्क अनिवार्य रूप से उपयोग करें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *