पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को भारतीय किसान संघ ने दिया अपनी मांगों कोलेकर दिया ज्ञापन।


बिलासपुर-भारतीय किसान संघ किसानों की मांगों एवम समस्याओं के समाधान बजट में जुड़वाने सांसद विधायकों को सौप रहे ज्ञापन ।
भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र दुबे की अगुवाई में प्रदेश के निर्देश पर ज्ञापन सौंपने का कार्य कर रही है ,किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर सतत केन्द्र व राज्य सरकार को ज्ञापन के माध्यम से स्मरण कराते रहे हैं ,वर्तमान समय खाद बीज कीटनाशक एवम कृषि में लगने वाले सभी आदानों के दाम में कई गुना बढ़े हैं ,परन्तु किसानों की उपज को वर्षभर समर्थन मूल्य में ख़रीदी की कोई व्यवस्था नही ,इन्ही सारी परिस्थितियों के कारण 50%से अधिक किसान खेती छोड़ने तैयार बैठे हैं ।गोठान योजना में गाँव गाँव गोठान बने हुए हैं किंतु उचित प्रबंधन के अभाव में पशुओं से दलहन तिलहन के फसलों को नुकसान हो रहा है ,घोषित सिंचाई परियोजना के पूरा नही होने से किसानों को लाभ नही मिल पा रहा है गाँव गाँव मे युवा पीढ़ी नशे के आदि हो अपराध की दिशा में बढ़ रहें हैं घरेलू हिंसा बढ़ा है ।इन्ही सभी विषयों को लेकर 15 बिंदुओं पर ज्ञापन सौप रहे हैं ।
1 पूर्व के घोषित सिंचाई परियोजना एवम अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजना को शीघ पूरा किया जाए (अरपा भैसाझार , सुतियापाठ ,बायांतर नहर निर्माण , कुम्हारी जलाशय आदि परियोजना )
2 मस्तूरी विकास खंड के ग्राम पाराघाट ,बेलटुकरी ,भनेशर के किसानों की जमीन को 13 वर्ष पूर्व वसुंधरा स्टील एंड पावर प्रोजेक्ट के नाम से कंपनी लगाने के नाम पर खरीदी कर 5/3 /2010में जनसुनवाई कराई गई जिसमें किसानों को आश्वासन दिया गया किसानों को नौकरी ,भूविस्थापन की प्रक्रिया की जाएगी जिसे उक्त कंपनी द्वारा किसानों को धोखा देकर दूसरे कंपनी को मोटे रकम लेकर बेच दिया गया जिसे उक्त ग्राम के किसानों को जमीन वापस कराई जाए ।
3 धान खरीदी प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदी की राज्य सरकार घोषणा करे ।
4 चुनावी घोषणा पत्र में घोषित पूर्व सरकार के दो वर्ष का बोनस देने का राज्य सरकार वादा पूरा करे ।
5 सभी अस्थाई कृषि पंपों की स्थायी व्यवस्था की जाये ।तेलंगाना राज्य के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बिजली नीति लागू की जाए (नए कनेक्शन 5hp पर 6000/- व 30/- मासिक शुक्ल )
6 राज्य शासन द्वारा किसानों के नाम पर कंपनियों को दी जाने वाली अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में दी जाए ।
7 पटवारी ,कृषि विस्तार अधिकारी अधिकांशतया मुख्यालय पर नही बैठते कार्यालय पर समय पर उपस्थित रहें ।
8 प्रदेश में दलहन ,तिलहन व मक्का खरीदी की समर्थन मूल्य की व्यवस्था कि जाए ।
9 प्रदेश में गाँव गाँव मे युवा वर्गों में नशे का लत बढ़ता जा रहा है जिससे घरेलू हिंसा बढ़ रहा है प्रदेश सरकार शराब बंदी का अपना वादा पूरा करें ।
10 ग्रामो में गोठान बने हैं किंतु गाये इधर उधर घूम रहे हैं ,रात को गोठनों में रखने की व्यवस्था नही होने के कारण किसान ओनहारी की फसल नही बचा पा रहे हैं अतः गोठानो में गोवंश को रखने व बंदर ,जंगली सुवरों, हाथी से फसल को रक्षा हेतु उचित प्रबंधन की योजना की जाए ।

11 किसानों के लिए किसान भविष्य निधि किसान पेंशन की योजना बनाई जाए ताकि 60 वर्ष पूरा होने के पश्चात किसानों को भी पेंशन मिल सके बुढापे में सहारा बने ।
12 सहकारी समितियों में किसानों की सहभागिता बढ़ाने समितियों में चुनाव कराई जाए ।
13 मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पाराघाट से बेटरी तक व्यपवर्तन नहर निर्माण का कार्य अपूर्ण है जिसे शीघ्रता से पूर्ण कराई जाए ।
14 नगर पंचायत मल्हार के बरबाधा डेम का कार्य अपूर्ण है जिसे शीघ्र पूर्ण कराई जाए ।
15 विकासखंड कोटा के चापि जलाशय को पूर्ण कर उनमें विभिन्न स्थानों पर हेडअप को जल्द से जल्द पूर्ण कराई जाए ।
इन्ही मांगो को बजट में शामिल करने तथा समस्याओं के निराकरण को हल कराने के लिये बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ,बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय को ज्ञापन सौपा गया बिलासपुर सांसद अरुण साव,तखतपुर विधायक रश्मि सिंह ,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह , को ज्ञापन सौंपा जा चुका है ,ज्ञापन सौंपते समय माधोसिंह ,रामसेवक कुशवाहा ,मनहरण साहू ,राकेश भोसले उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-आबकारी विभाग बिलासपुर के द्वारा रिहायशी मकान में मिलावटी अंग्रेजी…
Cresta Posts Box by CP