मुखबिर ने बताया तो कोनी पुलिस को पता चला कि बगल में बिक रही है अवैध शराब!

होटल में अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री करते पाये जाने पर आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में ।
➢ आरोपी के कब्जे से 06 नग कंगारू बीयर, 09 नग देशी मदिरा प्लेन, 06 नग मशाला देशी मदिरा, 01 नग अंग्रेजी गोवा कुल कीमती 2820 रूपये एवं बिक्री रकम 3200 रूपये जप्त ।
नाम आरोपी :-
(1) छेदी लाल साहू पिता भरत लाल साहू उम्र 52 साल साकिन सेंदरी, थाना कोनी, बिलासपुर हा.मु. तुर्काडीह चौक, काके होटल, थाना कोनी, बिलासपुर ।

बिलासपुर-जिले में चल रहे अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी एवं माइनर एक्ट में आपरेशन निजात के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया मुखबीर सूचना मिला कि तुर्काडीह चौक में काके होटल के संचालक छेदी लाल साहू के द्वारा अवैध रूप से शराब रख कर बिक्री कर रहा है की सूचना तस्दीक हेतु मुताबीक आदेश प्रशि. उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी कोनी नुपूर उपाध्याय के आदेश पर सहायक उप निरीक्षक भरत लाल राठौर, हमराह स्टाफ एवं एसीसीयू के संयुक्त टीम तथा गवाहों के रवाना होकर रेड कार्यवाही किया जो मौके पर छेदी लाल साहू को पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक प्लस्टिक के थैले में 06 नग कंगारू बीयर प्रत्येक 650 ml तथा 09 नग देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक 180 ml तथा 06 नग मशाला देशी मदिरा 180 ml तथा 01 नग अंग्रेजी गोवा 180 ml कुल कीमती 2820 रूपये एवं बिक्री रकम 3200 रूपये बरामद की गई है । आरोपी को विधिवत धारा 34(2), 34(ख) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

::कोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बच्चों को नशे का सीलोशन बेचने वाले के विरुद्ध की…
Cresta Posts Box by CP