बच्चों को नशे का सीलोशन बेचने वाले के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
बिलासपुर-नशे के विरुद्ध अभियान ” निजात ” के तहत मुखबिर से सूचना मिली कि हीरा ऑटो पार्ट्स का मालिक ईश्वरलाल रोहरा पिता गोवर्धन दास उम्र 52 वर्ष निवासी मिशन हॉस्पिटल रोड बिलासपुर द्वारा बच्चों एवं युवाओं को नशे का सामान सुलोचन बेचा जा रहा है जिसे बच्चे एवं युवा रुमाल अथवा कपड़े में डालकर सुघंकर नशा करते हैं एवं अपराध में संलिप्त हो जाते हैं ईश्वर लाल बोहरा को पूर्व में भी समझाइश दी गई थी किंतु उसके द्वारा समझाईस को नजर अंदाज कर दिया गया था श्रीमान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर हीरा ऑटो पार्ट्स मे रेड कार्रवाई की गई एवं संचालक ईश्वरलाल रोहरा को नशा युक्त सुलोशन अधिक दाम पर बच्चों एवं युवा को बेचते पाया गया एवं भारी मात्रा में स्टॉक रखना पाया गया आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है।
मुनाफ़ाखोर हीरा ऑटो पार्ट्स का मालिक ईश्वर लाल रोहरा बच्चो को सिलोशन ब्लैक में बेचता था ,लंबे समय से ये कारोबार कर रहा है कई मासूमो की जिंदगी खराब कर चुके है और लगातार कर भी रहा था ,इतने बड़े पैमाने में सिलोशन का भंडारण करके सीधे तौर पर मासूमो की जान ले रहा है, ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा ही होंनी चाहिए व्यपारी बन कर बड़े अपराध को करने वाले इस जैसे व्यपारी को छोड़ा नही जाना चाहिए।ये सीधे तौर पर बच्चों की हत्या करने जैसा अपराध है, मासूमो का जीवन खराब करने वाले ऐसे अपराधियों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाना चाहिए ,सिलोशन कंपनी से भी पूछताछ होनी चाहिए और प्रदेश में प्रतिबंधित करने की कार्यवाई होनी चाहिए।नए कप्तान संतोष सिंह ने अच्छी मुहिम छेड़ी है इससे अपराध भी कम होंगे ,नशे के कारण की अपराध बढ़ रहे है।

