तखतपुर की घटना के विरोध में युवा मोर्चा ने ,मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

बिलासपुर-तखतपुर सरस्वती शिशु मंदिर में कांग्रेस विधायिका और कांग्रेस नेताओं द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओ से की गई कथित मारपीट के मामले को लेकर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर मंडल द्वारा सीपत चौक सरकंडा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयीं। इस दौरान पुलिसकर्मियों से युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ की जमकर झड़प भी हुई । भाजयुमो मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने कहा कि जबर्दस्ती स्कूल में घूसकर अभाविप कार्यकर्ताओं से मारपीट करना और झड़प करना पूरी तरह अनैतिक है। भाजयुमो उत्तर मंडल महामंत्री विश्वजीत ताम्रकार और अंचल दुबे ने कहा कि अगर तखतपुर में हुई घटना में लिप्त कांग्रेसियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही नही की जाती तो भाजपा युवा मोर्चा सड़क से सदन तक की लड़ाई लडेगा और अभाविप कार्यकर्ताओ को न्याय दिला कर ही रहेगा । पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण तिवारी,विशाल कुलकर्णी, सुनील साहू, दीपक यादव, अभिषेक तिवारी, मनीष कौशिक, संस्कार सोनी, रवि सिंह,विकास यादव,शौर्य सराफ,

तुषार साव, बादल बाकरे,अनीश तिवारी,दुर्गेश यादव, सागर यादव, विकास जाधव,आयुष मंथनपुरवार,सिद्धार्थ श्रीवास, विक्की कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर। नगर में 11 फरवरी से 19 फरवरी तक लाल…
Cresta Posts Box by CP