बिलासपुर। नगर में 11 फरवरी से 19 फरवरी तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के सफल आयोजन हेतु कुंदन पैलेस में समिति के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में समितियों के पदाधिकारियों को दी गई, जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए समिति के सुनील सोंथालिया ने सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों से और आवश्यक सुझाव मांगे गये। कुछ पदाधिकारियों ने अपने सुझाव भी रखे। उपस्थित सभीजनों को बताया गया कि श्रीरामकथा में पहुॅचने वाले श्रोताओं को श्री हरदेव लाला मंदिर और शनिचरी बाजार जाने वाले रास्ते बाल्मिकी चौक से ही प्रवेश दिया जायेगा। पार्किंग की व्यवस्था अरपा नदी के किनारे स्थित टिम्बर मार्केट के पास रहेगी और दुपहिया वाहनों के लिए श्री हरदेव लाला के सामने लाल बहादुर स्कूल की बाउंड्री से लगे परिसर में रहेगी। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने श्री विजय कौशल महाराज जी की कथा श्रवण करने का नगर के सभी श्रद्धालुजनों से अपील की है। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से श्रीराम कथा के मुख्य संरक्षक अमर अग्रवाल, संरक्षक अरूण साव, रामअवतार अग्रवाल, एसपी सिंह, अध्यक्ष महेश अग्रवाल इंदु, स्वागताध्यक्ष मोती सुल्तानिया, संयोजक गुलशन ऋषि, सहसंयोजक गोपाल शर्मा, सुनील सोंथालिया, कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र गोयल सीए, उपाध्यक्ष रामदेव कुमावत, बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री अनिल सलूजा, सुधीरा खण्डेलवाल,, बृजेश अग्रवाल, व्यवस्थापक कमल सोनी सहित आयोजन हेतु गठित स्वागत समिति, कलश यात्रा एवं आरती समिति, महिला संयोजन समिति, पंडाल व्यवस्था समिति, मंच व्यवस्था समिति, प्रसाद वितरण समिति, संत सेवा समिति, अतिथि व्यवस्था समिति, उत्सव व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, परिवहन व्यवस्था समिति, पार्किंग व्यवस्था समिति, आवास व्यवस्था समिति, स्वच्छता व्यवस्था समिति, पेयजल व्यवस्था समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, प्रेस व मीडिया समिति, सुरक्षा व्यवस्था समिति के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

