नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे विधायक धरम लाल कौशिक के घर , व्यक्त की संवेदना।

*विधायक धरमलाल कौशिक के “बड़े भाई” के परलोक गमन पश्चात नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधायकगण निज निवास पहुंचकर की शोक संवेदना व्यक्त*

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय श्री भुलाऊ प्रसाद कौशिक जी के निधन के इस अत्यंत दुःखद एवं संवेदनशील समय में, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष  चरण दास महंत सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश एवं, आशीष सिंह,विजय केशरवानी , निज निवास परसदा में शोकाकुल परिवारजनों से आत्मीय भेंट की। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस विषम घड़ी में संतप्त कौशिक परिवार को धैर्य, संबल एवं साहस प्रदान किया। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि बड़े भाई ( स्व भुलऊ प्रसाद) सरल व्यक्तित्व, समाज के प्रति समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा रखने वाले थे। उनका जीवन स्नेह, मार्गदर्शन और सादगीपूर्ण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर,रेल्वे जोन के जीएम ने सालन प्रेस वार्ता जोन की…
Cresta Posts Box by CP