उड़ीसा से गांजा लाते दो पकडाए, चार लाख का गांजा सहित मारुति जप्त,तस्करों ने छत्तीसगढ़ पहुंचते ही नम्बर प्लेट किया cg ।

⏺️ मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,
⏺️ आरोपीगण गांजा की तस्करी कर ओडिसा से गोपीगंज (उत्तर प्रदेश) की ओर ले जा रहे थे,
⏺️ आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ कुल 40 किलो 500 ग्राम कीमती रू. 04 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त मारूती 800 कार जप्त,
⏺️ आरोपीगण कार का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को बदल कर गांजा की तस्करी कर रहे थे,
⏺️ थाना तपकरा में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध,
⏺️ मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।


➡️अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु तपकरा पुलिस द्वारा नियमित रूप से वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जाती है, चेकिंग के दौरान शाम को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक मारूती 800 कार में 02 व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा रखकर विक्रय करने हेतु ओड़िसा की ओर से तपकरा होते हुये उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले हैं, इस सूचना पर फरसाबहार चौक में नाकाबंदी कर मुखबीर के बतायेनुसार ओड़िसा की ओर से आ रही मारूती 800 कार क्र. CG 10 F/3103 को रोका गया एवं वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर वाहन की तलाशी लेने पर सीट तथा सीट के नीचे बने पेटीनुमा भाग में 14 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 40 किलो 500 ग्राम कीमती 04 लाख रू. एवं तस्करी में प्रयुक्त कार मिलने पर जप्त गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपीगणों से पूछताछ करने पर जप्त वाहन का असली कार रजिस्ट्रेशन नंबर OD 07 G/0106 है, आरोपीगणों द्वारा पुलिस से बचने के लिये जशपुर सीमा प्रवेश करने के पूर्व नंबर प्लेट बदलकर CG 10 F/3103 लगाकर परिवहन करना बताये। आरोपियों का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाये जाने पर आरोपीगण 1-दिप्तीकृष्णा गौड उम्र 43 साल निवासी फूलोसरा जिला गंजम (ओड़िसा) तथा 2-अजय कुमार नायक उम्र 40 साल निवासी फासीगुड़ा जिला गंजम (ओड़िसा)
➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही, आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मादक पदार्थ जप्त करने में उप निरीक्षक सकलू राम भगत, स.उ.नि. दिनेश पाण्डेय, प्र.आर. 255 राजेश कुजूर, प्र.आर. 165 पिछारू राम भगत, आर. 587 संतु राम यादव, आर. 639 दीपक बंजारे, आर. 317 प्रवीण टोप्पो, आर. 178 विनोद भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-तखतपुर सरस्वती शिशु मंदिर में कांग्रेस विधायिका और कांग्रेस नेताओं…
Cresta Posts Box by CP