तखतपुर के शिशु मंदिर में घुसकर अभविप के कार्यकर्ताओं से मारपीट, कांग्रेस नेताओ के खिलाफ थाने में शिकायत।

बिलासपुर-कु . आरती डड़सेना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजिका ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना के कार्यक्रम में कांग्रसियों द्वारा जबरन मारपीट करने की शिकायत थाने में की है ,अपनी शिकायत में आरती डड़सेना ने बताया है केअभविप के 75 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर जनकपुर रोड तखतपुर में छात्र छात्राओं का सम्मिलेन आयोजित कराया गया था जिसमें नगर के तथा आस पास के अनेक छात्र छात्राएं उपस्थित थे । कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका था उसी समय करीब 12.30 बजे तखतपुर विधायक श्रीमति रश्मि सिंह बिना आमंत्रण के शिशु मंदिर प्रांगण में प्रवेश करते हुये प्राचार्य को रजिस्टर दिखाने के लिये बोलने लगी और यहां क्या कार्यक्रम आयोजित किये हो इसकी सूचना मुझे क्यों नहीं दी गई और कार्यक्रम किये जाने की अनुमति लिये हो अथवा नहीं कहकर पूछने लगे । उनके साथ में जितेन्द्र पाण्डेय , सुनील जांगड़े , राजवीर हूरा तथा कई अनेक लोग थे । बातचित के दौरान ही परिषद के विस्तारक मिषेक पाण्डेय को पूछने लगे कि तुम कौन हो और यहां क्या कर रहे हो । उसने बताया वह विस्तारक के दायिपत्व पर है तो उसे जितेन्द्र पाण्डेय , सुनील जांगड़े और राजवीर हूरा तथा कई अन्य लोगों ने उसे मां , बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मार डालने की धमकी दिया और हाथ मुक्का से सभी लोगों ने और अन्य लोगों ने जिसे देख कर पहचान लिया जायेगा । सभी लोगों ने मारपीट किया है । घटना के दौरान विधायक श्रीमति रश्मि सिंह वहां पर उपस्थित थी और उन्होंने भी घटना को देखा सुना है किन्तु उन्होंने अपने कार्यकताओं को मारपीट करने से मना नहीं किया बल्कि विधायक के पी.एस.ओ. ने मिषेक पाण्डेय तथा शुभम पाठक जो कि मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थे के साथ मारपीट किया ,थाना प्रभारी तखतपुर जितेन्द्र पाण्डेय , सुनील जांगड़े , राजवीर हूरा तथा अन्य लोगों के द्वारा शिशुमंदिर तखतपुर में जबरन प्रवेश कर मां , बहन की गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने तथा लात मुक्के से विधायक की उपस्थिति में मारपीट करने के संबंध में शिकायत तथा कार्यवाही किये जाने बाबत। विवेकानंद की रंगोली को पैर से रौंदते हुये और विवेकानंद की मूर्ति को फेंककर उन्हे भी अपमानित किया गया है । घटना के दौरान सुनील जांगड़े के द्वारा एक्ट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी । घटना को वहां पर उपस्थित अनेको लोगों ने देखा सुना है तथा विडियों भी बनाया है जिसे भी जॉच के दौरान प्रस्तुत किया जावेगा ।उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध अपराध दर्ज करते हुये उचित वैधानिक कार्यवाही करने करें।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-नशे के सामान के अवैध व्यापार करने वालो के अवैध…
Cresta Posts Box by CP