राजीव मितान के तहत आयोजन , सभापति ने बच्चों को घर से कचरा लाने पर दिया पुरुस्कार,दो सौ से ज्यादा बच्चों ने लिए आयोजन में हिस्सा।

बिलासपुर-राजीव मितान क्लब के माध्यम से सभापति शेख नजरुदीन ने बच्चों एयर लोगो के जोड़ने का काम किया , सप्ताह भर चले बच्चो के खेल, और संस्कृति गतिविधियों में दो सौ से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया ,इस आयोजन की खास बात रही कि बच्चो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ,सभापति शेख नजरुदीन ने बच्चों से घर का कचरा मंगाया जो बच्चे घर की सफाई करके कचरा लाये उनको सभापति ने नगद इनाम देकर प्रोत्साहित किया बहुत सारे बच्चों ने घर की सफाई करके अपने घर से बैग में कचरा लाया , राजीव मितान क्लब के जरिये खेल के साथ संस्कृति कार्यक्रम किये गए छोटे बड़े बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया , तश्लिमा ने छत्तीसगढ़ महतारी की रंगोली बना कर पहला इनाम जीत, नेशनल कनमेन्ट और स्कूली छात्रों करतब दिखाए तो पंथी नृत्य और सुआ नृत्य के जरिये बच्चों ने अपनी कला और संस्कृति के प्रति उत्साह दिखाया , मेडल और नगद राशि देकर बच्चों को सभापति ने उत्साहित किया , कार्यक्रम के मुख्यातिथि सीएमडी कालेज के चेयरमैन संजय दुबे ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा को बाहर लाया जा सकता है , सभापति शेख नजरुदीन ने अपने व्यवहार के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया मिलनसार और सामाजिक काम मे आगे रहने वाले सभापति इस कार्यक्रम के लिए बधाई के पात्र है । कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शेखर मुदलियार ने भी कहा कि सभापति ने आयोजन करके प्रतिभा को स्थान दिया है, सामजिक कार्यक्रम से जुड़ी महिला ऐ मेरे वतन के लोगो को देशभक्ति गीत सुनाया , थोड़ी दे र के लिए इस देशभक्ति गीत से सब भावविह्वल हो गए।सभापति शेख नजरुदीन दिन ने कहा कि इस बार ये आयोजन छोटा था अगली बार बड़े स्तर पर करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ा जा सके उनकी प्रतिमा को सामने लाया जा सके ,अपने साफ सफाई कर कचरा लेकर आने वाले बच्चों से कहा कि अगली इसी तरह घर की साफ सफाई करें स्वच्छता अभियान से जुड़े आसपास के लोगो नको जोड़े,स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे, सभापति ने कार्यक्रम के लिए इंसान अली बब्बू गुरुजी, राजू गुरुजी, सेन्ट जेवियर स्कुल का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर-प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं राज्य के…
Cresta Posts Box by CP