तीन सवारी निकलहु झन पुलिस ह पकड़ लिहि, काबर की मुख्यमंत्री ह अपराध के नव ले के खिसिया के गे हे, , तब ले एसपी ह बउराये हे।

बिलासपुर- अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु बिलासपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र यातायात एवम थाना की टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। जिसमें सिविल लाइन थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर तिराहा, तारबाहर अंतर्गत महिमा तिराहा, तोरवा अंतर्गत गुरुनानक चौक, सिटी कोतवाली अंतर्गत रिवर व्यू के पास, सरकंडा मोपका तिराहा, कोनी तुर्का डीह, सकरी थाना में कोटा मुंगेली तिराहा, सिरगिट्टी बन्नाक चौक, चकरभाटा नयापारा चौक और ग्रामीण थाना सीपत, पचपेड़ी, बिल्हा, तखतपुर, हिर्री, कोटा में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। जिसमें कुल 124 प्रकरण में 40700 रुपए समन शुल्क लिया गया है। इस प्रकार की चेकिंग लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended
बिलासपुर- अटल यूनिवर्सिटी के कार्य परिषद के सदस्य अरुण पटनायक…
Cresta Posts Box by CP