बिलासपुर-अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव प्रमुख महासचिव एस.डी यादव संरक्षक पी.आर यादव , शहर जिला अध्यक्ष जितेंन्द्र यादव कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में 5 मार्च को दोपहर 12 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण बिलासपुर में अखिल भारतवर्षिय यादव महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक एवं प्रांतीय सम्मेलन किया जावेगा । इसमें प्रमुख अतिथियों के रूप में सभी राज्यों से केन्द्रीय मंत्री , पूर्व केन्द्रीय मंत्री , सांसद , विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री एव मंत्रीगण तथा समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगें । हमारे 22 राज्यों में संगठन संचालित है । जो 1922 से निरन्तर संचालित है । संगठन के सौ वर्ष पूरे होने पर देश भर में शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जिसकी शुरुआत दिनांक 27/11/2022 को पूर्णया बिहार प्रारंभ हुई है । इसी सृखंला में 22/01/2023 को झारखण्ड और 28/01/2023 पुरूलिया पश्चिम बंगाल में शातब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है । आगामी 05 मार्च को छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में शताब्दी समारोह व राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक एवं प्रांतीय सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जायेगा । जिसमें प्रदेश व देश भर के हजारो यादव बंधुओ का आगमन होगा । इस विशाल सम्मेलन में देश विदेश के ख्याति नाम राजनैतिक समाज सेवी शिक्षा विद उद्योग जगत की हस्तियां भाग लेंगे । बिलासपुर में आयोजित महासम्मेलन की तैयारियां पूरे प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के द्वारा तैयारी की जा रही है । हमारे इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में सामाजिक गतिविधियों को तेज करना है । इसके माध्यम से समाज में राजनितिक शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक स्तर को उपर उठाने का भी प्रयास किया जायेगा । सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरतियों को मिटाना समाज को हर क्षेत्र के उन्नत स्तर पर ले जाना है । साथ ही समाज में भाईचारा कायम कर आपसी प्रेम संबंधों को मजबूत करने का प्रयास है ।

