बिलासपुर- तखतपुर विधानसभा के दौरे में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह ने तखतपुर की भाजपा प्रत्याशी रही हर्षिता पांडे के निवास पर प्रेस वार्ता में कहा सीएम बघेल के टिवट का जवाब दिया कहा कि पाठशाला की चर्चा करना चाहिए किसने रोका है लेकिन पनामा पर कोई प्रमाण हो तो बात करना चाहिए,पूर्व सीएम रमन सिंह में कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज प्रमुखों से दो घंटे मिल रहे है कार्यकर्ता चाहता है कि पार्टी मजबूत हो और सरकार बनाये । राजनांदगांव में महिला द्वारा आगजनी की घटना पर रमन सिंह ने कहा कि मकान के लिए घटना हुई है अच्छा नही है केंद्र ने गरीबो को आवास योजना दी है लेकिन राज्य में ये नही हो रहा है ये ठीक नही नही ,टीएस सिंहदेव के चुनाव नही लड़ने पर कहा कि बाबा खुद सक्षम है निर्णय लेने में क्या करेंगे ये वो ही बेहतर बता पाएंगे। जनता द्वारा सत्ता से बाहर किये जाने पर रमन सिंहने कहा कि 15 साल की सरकार में एंटी इनकम्बेंसी बन गई थी इर कांग्रेस घोषणा पत्र पर जनता ने सही मान लिया ,बीजेपी द्वारा सरकार समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि ये घोषणा प्तरमे शामिल किया जायेगा, 76 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कहा कि ये गलत है या सही इसको कौन बताएगा न्यायालय इसका फैसला करेगा।

