बिलासपुर- गुजरात मे बीजेपी का एक्सचेंज ऑफर चल गया जनता के मिजाज के हिसाब से बीजेपी ने एक्सचेंज ऑफर लागू किया और इसको जनता ने भी हाथों हांथ लिया ,और सरकार बना दी ,अगर बीजेपी गुजरात मे एस्क्सचेंज ऑफर नही लाती तो हिमाचल की तरह लोग खारिज कर देते आखिर मतदाता की भी सम्मान होना चाहिए छत्तीसगढ़ में भी 90 सीटो पर एक्सचेंज ऑफर का बीजेपी का अच्छा लाभ मिलेगा, लोग एक्सचेंज ऑफर का इंतज़ार कर रहे है, अगर छत्तीसगढ़ में एक्सचेंज ऑफर लागू नही किया गया तो हिमाचल से ज्यादा बुरी स्थिति होगी,कुछ पुराने नेता भ्रम फैला रहे है कि जनता एक्सचेंज ऑफर नही चाहती ये सब फर्जी बात है ,हर कार्यकर्ता से लेकर जनता एक्सचेंज ऑफर के इंतजार में है । पुराना किसी भी भी रास नही आ रहा है। कांग्रेस में भी कई पुराना बदलने लायक है , 25 से 30 तो बदलने लायक है अगर मोदी ने छत्तीसगढ़ में गुजरात का एक्सचेंज ऑफर चलाया तो कार्यकर्ता खुश हो जाएंगे ,पुराने अभी भी ठीक से व्यवहार नही कर रहे है । पुराने नेताओ के पास 15 साल की अकूत संपति खड़ी हो गई है जिसके बल पर वो अभी कार्यकर्ताओं को दबा रहे है, मोदी ने अगर इनकी फ्रंचाईजी छीन ली तो कार्यकर्ता खुश होंगे, वो अच्छा है ईडी इन बीजेपी के पुराने नेताओं की ओर नही देख रही है ,वरना ईडी से संभालता नही इतना धन मिलता, कार्यकर्ता मोदी को चाहता है उनके काम से खुश है अब कार्यकर्ता मोदी की ओर ही देख रहा है क्योंकि उनको उम्मीद है को वो गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं का भला करेंगे।

