आबकारी एक्ट • कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 152 लीटर अवैध शराब का जखीरा •
कोतवाली पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
• आरोपी ड्राई डे पर दुगनी कीमत पर बेचने हेतु रखा था भारी मात्रा में शराब गिस्तार
बिलासपुर-आरोपी 2 विवेक खटिक पिता संतोष खटिक उम्र 22 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास खटिक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली देशी मदिरा 436 पाव , अंग्रेजी शराब 329 पाव , बीयर 22 बाटल कुल 152 लीटर शराब कीमती 83030 रूपये , नगदी 700 रूपये ।
बिलासपुर- मुखबिर से सूचना मिली की टिकरापारा निवासी विवेक खटिक अपने घर में भारी मात्रा में देशी , अंग्रेजी शराब रखा है तथा बिकी कर रहा है मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा द आरोपी विवेक खटिक पिता संतोष खटिक उम्र 22 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास खटिक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली के घर दबिश दी गयी । आरोपी के घर से देशी शराब 436 पाब , अंग्रेजी शराब 329 पाव एवं बीयर 22 बाटल की कुल 152 लीटर शराब कीमती 83030 रूपये एवं नगदी रकम 700 रूपये जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । विशेष योगदान : – निरीक्षक प्रदीप आर्य , उनि मनीष कांत , आर . 1116 गोकुल जांगडे , आर . 54 प्रेम सूर्यवंशी , आर . 825 नुरूल कादिर , आर . 661 अजय शर्मा , आर 118 रंजीत खाण्डे , आर . 1184 दीपक केरकेट्टा , आर 511 मनोज साहू आर . 1094 समर बहादुर सिंह , आर . 1313 ऋषि कुमार , आर . 973 परमेश्वर खैरवार , आर . 1183 आशीष कुर्रे , आर . 1098 कमलेश सूर्यवंशी , आर . 1232 विरेंद्र राजपूत , आर . म.आर. 27 सुनीता मंडावी , म.आर. 116 प्रेम कुमारी कुजुर

