बिलासपुर–बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के तिफरा सिरगिटटी मंडल अतंर्गत ग्राम हरदीकला में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम मे शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी ,
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस सरकार द्वारा 16 लाख आवास को निरस्त किए जाने और केंद्र सरकार द्वारा जारी राशि आबंटन किए जाने के उपरांत भी ग्रामीणों के खातों मे राशि हस्तांतरित नहीं किया गया जिससे उनका आवास अधूरा है साथ ही पात्रता सूची मे शामिल हितग्राहियों से मांग पत्र भरवाया गया ,
साथ ही हरदीकला आवास पारा मे 5 लाख रुपये के लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया.
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ,मंडल के सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता बन्धु , प्रधानमंत्री आवास के पात्र हितग्राही ग्रामीण ज़न बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

