बिलासपुर- नगर पंचायत बिल्हा वार्ड नं . 12 , 13 के आबादी भूमि का पटटा प्रदाय करने की मांग कलेक्टर से की है, नगर पंचायत बिल्हा वार्ड नं . 12 , 13 खसरा नंबर 77 / 2 शासकीय भूमि तहसील बिल्हा के हैं , सभी लोग विगत 20-45 वर्षों से मकान बनाकर निवास करते आ रहे हैं , जिसमें शासन के द्वारा आबादी जमीन पर बने मकानों का पटटा का सर्वे हो चुका है , एवं नगर पंचायत के द्वारा आवश्यक शुल्क लेकर कुछ लोगों को इसकी रसीद भी दे दिया गया था , और बचे हुए निवासियों के द्वारा नगर पंचायत के द्वारा जो शुल्क निर्धारित की गई थी , उसको नगर पंचायत के निवासियों के द्वारा अदा किया जा चुका है । हम सभी नगर पंचायत बिल्हा के वार्ड नं 12 , 13 के निवासियों के द्वारा जलकर , सम्पत्तिकर , लगातार 40-45 वर्षों से पटाते आ रहे हैं , उसके बावजूद हमें पटटा प्रदाय नहीं किया गया है । अतः से निवेदन है कि नगर पंचायत बिल्हा के वार्ड नं . 12 , 13 के आबादी भूमि पर बने मकान का पटटा प्रदाय करने की मांग की है। राजकुमारी मंगली बाई ला सबीवा अमेरिका सरे गेंदले पाहते रेमलाल जितेन्द्र धर्मेंद्र कुर समस्त वार्डवासी क 12.13 नगर पंचायत बिल्हा मधुनेताम देवव्रत साहू पार्षद , वार्ड क्र . 13 नगर पंचायत बिल्हा देशकाकोशले पार्षद वार्ड क्र . 12 बिल्हा नगर पंचायत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थी।
