बिलासपुर में, बने खाबो बने रहिबो 2.0 के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा नगपुरा, सिरगिट्टी स्थित फर्म श्री राम स्वीट्स का जांच कर अनहाइजेनिक दशा में खाद्य पदार्थ निर्माण करने तथा साफ सफाई नहीं होने, नियमों का उल्लंघन करने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर बंद कराया गया। साथ ही पेड़ा का नमूना लेकर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया।
यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ता को निर्देशित किया जाता है कि नियमों का पालन करते हुए, खास कर साफ सफाई रखे। अन्य फर्मों से 2 घी का नमूना लिया गया साथ ही श्री राम स्वीट्स में लगभग 15 kg बर्फी नष्ट कराया गया।